मंगलवार के दिन करें हनुमान जी के इन चमत्कारिक मंत्रों का जाप,जो आपको दिलाएंगे कामयाबी

Summary :

जैसा की सभी लोग जानते हैं कि मंगलवार का दिन विशेष तौर पर हनुमान जी का दिन होता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना की जाती है। एक पराक्रमी देवता

जैसा की सभी लोग जानते हैं कि मंगलवार का दिन विशेष तौर पर हनुमान जी का दिन होता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना की जाती है। एक पराक्रमी देवता के रूप में भी माना जाता है बजरंगबली को। उनकी ध्यानपूर्वक पूजा करने से आपके जीवन के सभी कष्ट अवश्य दूर होते हैं। यदि मंगलवार के दिन कुछ खास मंत्रों का जप कर लिया जाए तो मनुष्य को जरूर उसके जीवन में सफलता मिलेगी।

1.मेष और वृश्चिक राशि

वैसे तो कोई भी इंसान हनुमान जी के किसी भी सिद्घ मंत्र का जाप कर सकता है। लेकिन राशि के अनुसार देखा जाए तो मंत्र ज्यादा असरदार साबित होता है। आचार्य कृष्णकांत चतुर्वेदी के मुताबिक मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं। इसलिए इन राशि के लोगों को मंगलवार के दिन ‘ॐ अं अंगारकाय नमः’ के मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे इन राशि के लोगों की सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

2.वृष और तुला राशि

वृष और तुला राशि के लोगों का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। इसलिए इस राशि के लोगों को मंगलवार के दिन ‘ॐ हं हनुमते नम: मंत्र का जाप करना होगा। ऐसा करने से आपकी रक्षा होगी।

3.मिथुन और कन्या राशि

स्वामी बुध मिथुन और कन्या राशि वाले जातकों का होता है। ऐसे लोगों को ‘अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्। सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि॥’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे उनके सभी संकट दूर होंगे।

4.कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों का स्वामी ग्रह चन्द्रमा हैं। इन्हें ‘ॐ अंजनिसुताय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि तन्नो मारुति प्रचोदयात्।’ मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसे में आपके तरक्की के सभी रास्ते खुल सकेंगे।

5.सिंह राशि

सिंह राशि के वाले लोगों के स्वामी सूर्य है। इस राशि के जातको को मंगलवार के दिन ‘ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट स्वाहा।’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आप अपने शत्रुओं से सुरक्षित रहेंगे।

6.धनु और मीन राशि

धनु और मीन राशि वाले लोगों के स्वामी गुरु होने के कारण उन्हें ‘ॐ हं हनुमते नमः।’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आपका मनचाही नौकरी का सपना तो पूरा होगा ही साथ में सफलता मिलेगी।

7.मकर और कुंभ राशि

मकर और कुंभ राशि के लोगों के स्वामी शनि है। उन्हें ‘ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आपको सुख-शांति व समृद्धि की प्राप्ति होगी।

ध्यान रखें मंगलवार के दिन इन सभी मंत्रों का जाप नहाने के बाद रूद्राक्ष या फिर लाल चंदन की माला से ही करना शुभ माना जाता है। इन सभी मंत्रों का जाप करने से पहले हनुमान जी की प्रतिमा के आगे सरसों के तेल का दीया जरूर जलाएं। इन चमत्कारिक मंत्रों के जाप के लिए सुबह 6 बजे से लेकर 10 बजे का समय शुभ रहेगा। वहीं शाम के समय 7 से 8 बजे का समय उचित है।

1 जुलाई से शुरू होने वाली है बाबा बर्फानी की तीर्थयात्रा,देखें तस्वीरें

Desk Team