दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर समाज में विभाजन करने का आरोप लगाते हुए लोगों से भगवा पार्टी को खारिज करने की अपील की। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला के समर्थन में निकाले गए रोड शो में हिससा लेते हुए केजरीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाए।
दिग्विजय चौटाला के अलावा इस सीट पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस उम्मीवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा मौजूदा बीजेपी सांसद रमेश चंद्र कौशिक मैदान में हैं। केजरीवाल के साथ दिग्विजय चौटाला और जजपा के वरिष्ठ नेता एवं हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला भी मौजूद थे। केजरीवाल ने दावा किया कि उनकी पार्टी ने जाति के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं किया और वह सबको साथ लेकर चलती है।
आप नेता ने जाट आरक्षण की मांग को लेकर राज्य में हुई हिंसा का जिक्र किया। फरवरी 2016 में हरियाणा के कुछ हिस्सों में यह हिंसा हुई थी। सोनीपत और रोहतक जिले इस हिंसा के केंद्र थे। केजरीवाल ने इस हिंसा के लिए राज्य की बीजेपी सरकार को जिम्मेदार बताया जो तीन साल पहले हुआ था और जिसमें 30 लोगों की मौत हो गयी थी तथा सैकड़ों अन्य घायल हो गए थे।
द. हरियाणा में एम्स के जरिए अनदेखे सपने को साकार किया राव इंद्रजीत ने
उन्होंने पूछा, ‘‘युवाओं, व्यापारियों और किसानों के लिए खट्टर सरकार ने पिछले पांच साल में क्या किया है। पिछले पांच साल में इस सरकार की एकमात्र उपलब्धि समाज के विभिन्न वर्गों में विभाजन पैदा करने की रही है।’’ आप नेता ने कहा, ‘‘अगर आप दंगा और हिंसा चाहते हैं तो खट्टर साहब के पक्ष में वोट करें लेकिन अगर आप स्कूल, अस्पताल, निर्बाध रूप से सस्ती बिजली और जलापूर्ति चाहते हैं, बच्चों का बेहतर भविष्य और नौकरियां चाहते हैं तो जजपा-आप गठबंधन को वोट करें।’’


Download Android App
Download iOS App




