आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और आतंक को लेकर नागरिकों की काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के एक पदाधिकारी ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि शहर में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने के बावजूद उनके नियंत्रण के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जिससे नागरिकों में डर का माहौल बना हुआ है। इसका विरोध करने के लिए बोरी में भरकर कुत्ते लाए और अधिकारी की टेबल छोड़ दिए गए।
महाराष्ट्र के नाशिक में अनोखा प्रदर्शन
अनोखा विरोध करते हुए शिवसेना पदाधिकारी कथित तौर पर कुछ आवारा कुत्तों को लेकर नगर पंचायत के मुख्याधिकारी के कार्यालय पहुंच गए और उन्हें कार्यालय परिसर में छोड़ दिया। यहीं नहीं इसके बाद मुख्याधिकारी को नोटों की माला पहनाने की भी कोशिश की गई। वहीं इन सब घटना से कार्यालय में कुछ समय के लिए हंगामे की स्थिति बन गई।
महाराष्ट्र के नासिक के मुख्य अधिकारी धीरज भामरे लगातार मुख्यमंत्री को गलत रिपोर्ट दे रहे थे कि हमारे क्षेत्र में एक भी आवारा कुत्ता नहीं है, अब क्षेत्रीय लोग बोरियों में कुत्ते भरकर धीरज भामरे के ऑफिस पहुंच गये, अब भामरे साहब अपने प्राण बचाने के लिए पुलिस को फोन लगा रहे हैं 😃… pic.twitter.com/hAda5dQbYj
— Oc updates (@ocjain4) September 17, 2026
समस्या पर तुरंत कार्रवाई की मांग
वही दूसरी और प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या पर तुरंत कार्रवाई करने और नागरिकों को राहत देने की मांग भी की। उनका कहना है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। जिसके लिए उनके द्वारा ये कदम उठाया गया। अब इन शिकायतों को देखते हुए देखना ये होगा की नगर पंचायत प्रशासन की ओर से इस मामले में क्या कार्रवाई की जाएगी, जिसपे अब सभी की नजरें टिकी हैं।


Download Android App
Download iOS App




