अमेरिका के न्यूजर्सी में पर्यावरण सलाहकार को दो मुंह वाला सांप मिला है। एक न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार इस सांप को दो लोगों ने पकड़ा था। जो बर्लिंगटन काउंटी में हर्पेटोलॉजिकल एसोसिएट्स के लिए काम करते हैं।

इस सांप का नाम भी रखा गया है। इसको डेव नाम दिया गया है। क्योंकि इस सांप को डेव नाम के शख्स ने पकड़ा था। इसलिए इस सांप का नाम भी डबल डेव रख दिया गया है।

वैसे ये सांप दिखने में बड़ा ही अजीबोगरीब है। इस सांप के दो सिर,चार आंख और दो जुबान है। लेकिन शरीर एक ही है। सांप को ढूंढने वालों में से एक पर्यावरण सलाहकार डेव शेंडलर ने बताया कि सांप के लिए जंगल में जीना बहुत मुश्किल है।

डेव शेंडलर ने कहा कि दो सिर होने की वजह से ऐसे सांप बहुत धीरे-धीरे चलते हैं। जानवर भी उनका बड़ी आसानी से शिकार कर सकते हैं।
.jpg)
ये करीब 8 से 10 इंच लंबा सांप है। इस सांप को रखने के लिए पहले स्पेशल अनुमति लेनी होगी। जिसके बाद ही इस पर स्टडी हो सकेगी।


Download Android App
Download iOS App



