‘मेरा नहीं हुआ तो किसी का नहीं होने दूंगी’, भतीजे की पत्नी बनने पर अड़ी शादीशुदा बुआ; मना करने पर करा दी हत्या

Summary :

Uttar Pradesh Murder News: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक भयावह घटना सामने आई है। जिले में एक टीवीएस एजेंसी के मालिक अभिषेक गुप्ता की 26 सितंबर को अलीगढ़ में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना उस समय हुई जब वह अपने पिता और भाई के साथ घर लौटने के लिए बस में सवार हो रहे थे। शुरुआत में, परिवार ने मृतक की चचेरी बुआ महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ ​​पूजा शकुन पांडे और उनके पति अशोक पांडे पर हत्या का आरोप लगाया था। UP News Today: क्या है पूरा मामला? बता दें कि इस पुरे मामले में…

Uttar Pradesh Murder News: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक भयावह घटना सामने आई है। जिले में एक टीवीएस एजेंसी के मालिक अभिषेक गुप्ता की 26 सितंबर को अलीगढ़ में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना उस समय हुई जब वह अपने पिता और भाई के साथ घर लौटने के लिए बस में सवार हो रहे थे। शुरुआत में, परिवार ने मृतक की चचेरी बुआ महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ ​​पूजा शकुन पांडे और उनके पति अशोक पांडे पर हत्या का आरोप लगाया था।

UP News Today: क्या है पूरा मामला?

Uttar Pradesh Murder News
Uttar Pradesh Murder News

बता दें कि इस पुरे मामले में प्रेम-प्रसंग और ब्लैकमेलिंग की बातें सामने आई है। मृतक के परिवार वालों का कहना है कि आरोपी पूजा शकुन पांडे मूल रूप से कचौरा गांव की रहने वाली है। रिश्ते में आरोपी की बुआ लगती थी। इसके बाद भी उन्होंने अभिषेक को प्रेमजाल में फंसाया और कई सालों तक अपने घर में रखा। आरोपी बुआ खुद शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। फिर भी वह अभिषेक पर शादी का दबाव लगातार डालती रहीं. आरोपी बुआ के पास अभिषेक के कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो थे, जिससे वह अभिषेक को ब्लैकमेल करा करती थी।

180 Rupees Contract Killing: बुआ अक्सर देती थी धमकी

मृतक के परिवार ने आगे आरोप लगाया कि पूजा ब्लैकमेलिंग के साथ-साथ अभिषेक से उसकी TVS एजेंसी में फ्री में पार्टनरशिप की भी मांग करती थी। जब अभिषेक को इस बात की भनक लगी तो पूजा से दुरी बना ली और बातचीत बंद कर दी। ये बात पूजा को पसंद नहीं आई और वह अभिषेक को धमकी दी। पूजा ने कहा, ‘अगर तू मेरा नहीं हुआ तो मैं तुझे किसी और का भी नहीं होने दूंगी, मात्र 180 रुपये में जिंदगी खत्म हो जाती है.’

Uttar Pradesh Murder News: ऐसे रची गई थी हत्या की साजिश

पूजा शकुन पांडे और उनके पति अशोक पांडे ने आपसी रंजिश के चलते तीन लाख रुपये की सुपारी देकर अभिषेक की हत्या करवा दी। परिजनों का कहना है कि यह हत्या पूरी तरह से पूर्वनियोजित थी और इसमें कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में स्थित ‘श्रीराम भवन’ नामक मकान, जो पूजा शकुन पांडे के नाम दर्ज है, वहां अनैतिक गतिविधियां होती थीं। अब गांव के लोगों की मांग है कि सभी दोषियों को फांसी की सजा दी जाए और उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें-ट्यूशन टीचर पढ़ाने के बजाय घंटों तक किया रेप, प्रेग्नेंट हुई नाबालिग तो कराया गर्भपात; घटना से हड़कंप

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।