ट्यूशन टीचर पढ़ाने के बजाय घंटों तक किया रेप, प्रेग्नेंट हुई नाबालिग तो कराया गर्भपात; घटना से हड़कंप

Summary :

Minor Girl Rape Case: महाराष्ट्र के यवतमाल से एक बेहद परेशान करने वाली घटना सामने आई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। इस घटना का मुख्य आरोपी एक ट्यूशन टीचर बताया जा रहा है। उस पर 17 साल की छात्रा के साथ बार-बार बलात्कार करने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, हैरानी की बात यह है कि इस घटना के कारण छात्रा गर्भवती हो गई, जिसके बाद शिक्षक ने लड़की का गर्भपात करवा दिया, जिससे…

Minor Girl Rape Case: महाराष्ट्र के यवतमाल से एक बेहद परेशान करने वाली घटना सामने आई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। इस घटना का मुख्य आरोपी एक ट्यूशन टीचर बताया जा रहा है। उस पर 17 साल की छात्रा के साथ बार-बार बलात्कार करने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, हैरानी की बात यह है कि इस घटना के कारण छात्रा गर्भवती हो गई, जिसके बाद शिक्षक ने लड़की का गर्भपात करवा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Maharashtra Rape Case: नौ महीनों में कई बार रेप

इस घटना की जानकारी एक अधिकारी ने दी। पुलिस ने रविवार को 27 साल के आरोपी टीचर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी टीचर छात्रा के साथ नौ महीने तक रेप किया, जिससे छात्रा प्रेग्नेंट हो गई। पुलिस शिकायत के मुताबिक़, ट्यूशन पढ़ाने वाले आरोपी ने छात्रा से दोस्ती की और पिछले नौ महीनों में कई बार उसके साथ रेप किया।

Minor Girl Rape Case, Maharashtra News Today: छात्रा हो गई प्रेग्नेंट

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि यौन उत्पीड़न के परिणामस्वरूप जब छात्रा प्रेग्नेंट हो गई, तो आरोपी उसे शहर ले कर आया। जहां उसने उसे गर्भपात की गोली दी, इससे उसकी हालत खराब हो गई.उन्होंने बताया कि सोमवार को अस्पताल में इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। अधिकारी ने आगे बताया कि आरोपी पर कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें-50,000 से ज्यादा गुब्बारों से रिश्ता, लड़की में नहीं है इंटरेस्ट; इस 75 वर्षीय मर्द का अजीब शौक जानकर अच्छे-अच्छे हैरान

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।