Dinesh Karthik बने टीम इंडिया के नए कप्तान, इस टूर्नामेंट में मचाएंगे धमाल

Summary :

Dinesh Karthik New Captain: भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मेंटॉर Dinesh Karthik एक बार फिर क्रिकेट मैदान पर जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। कार्तिक को Hong Kong Sixes 2025 टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन 7 से 9 नवंबर तक होगा, जिसमें कार्तिक की अगुवाई में टीम इंडिया से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। Dinesh Karthik New Captain: कार्तिक के साथ ये दिग्गज भी आएगा नजर कार्तिक के साथ टीम में भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी नजर आएंगे। अश्विन ने…

Dinesh Karthik New Captain: भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मेंटॉर Dinesh Karthik एक बार फिर क्रिकेट मैदान पर जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। कार्तिक को Hong Kong Sixes 2025 टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन 7 से 9 नवंबर तक होगा, जिसमें कार्तिक की अगुवाई में टीम इंडिया से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Dinesh Karthik New Captain: कार्तिक के साथ ये दिग्गज भी आएगा नजर

Dinesh Karthik New Captain
Dinesh Karthik New Captain

कार्तिक के साथ टीम में भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी नजर आएंगे। अश्विन ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट को अलविदा कहा है और अब वे विदेशी लीग्स में धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं।

आपको बता दें आईपीएल 2024 में कार्तिक के मार्गदर्शन में आरसीबी ने पहली बार चैंपियन का खिताब जीता था, जिससे यह साबित होता है कि वह न सिर्फ बेहतरीन रणनीतिकार हैं बल्कि टीम को जीत की राह दिखाने वाले लीडर भी हैं।

Dinesh Karthik ने जताई ख़ुशी

Dinesh Karthik New Captain
Dinesh Karthik New Captain

कप्तान चुने जाने के बाद दिनेश कार्तिक काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा, “Hong Kong Sixes में टीम इंडिया का नेतृत्व करना मेरे लिए गर्व की बात है। इस टूर्नामेंट का इतिहास और वैश्विक पहचान शानदार है। मैं ऐसे खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरने के लिए उत्साहित हूं, जिनके पास बेहतरीन रिकॉर्ड हैं। हमारा लक्ष्य होगा कि हम निडर और मनोरंजक क्रिकेट खेलें और दर्शकों को रोमांचित करें।”

क्या है Hong Kong Sixes?

Hong Kong Sixes
Hong Kong Sixes

Hong Kong Sixes की बात करें तो यह एक बेहद रोमांचक और अनोखा टूर्नामेंट है, जिसकी शुरुआत 1992 में हुई थी। यह अपनी तेज़ रफ्तार और मनोरंजक क्रिकेट के लिए मशहूर है। इसमें हर टीम छह खिलाड़ियों के साथ उतरती है और हर पारी केवल पांच ओवर की होती है। छोटे फॉर्मेट की वजह से यहाँ चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिलती है, जिससे दर्शकों का रोमांच कई गुना बढ़ जाता है।

Also Read: विदेशों में बजेगा Ashwin का डंका! UAE और ऑस्ट्रेलिया की T20 लीग में मचाएंगे कहर

Rahul Singh Karki