शास्त्रों में लक्ष्मी जी को धन की देवी कहा गया है। कहते हैं कि जिस घर में लक्ष्मी जी की कृपा होती है वहां पर कंगाली कभी नहीं आती। भगवान विष्णु की पत्नी माता लक्ष्मी हैं। धन और वैभव के लिए माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। किसी वजह से लक्ष्मी मां अगर रूठ जाती हैं तो उस घर में दरिद्रता छा जाती है और धन कभी नहीं आता।मान्यताओं के अनुसार लक्ष्मी मां के रूष्ठ होने की वजह नोट गिनते समय गलतियां करना भी हो सकती हैं।

हिंदू धर्म में कहा गया है कि देवी लक्ष्मी धन में होती हैं। फिर धन किसी भी रूप में हो उसमें देवी लक्ष्मी का वास होता है। कहा जाता है कि माता लक्ष्मी पैसों के रख-रखाव से भी नाराज हो जाती है। जब भी नोट लोग गिनते हैं तो वह कई गलतियां करते हैं। इन गलतियों की वजह से उन्हें धन की हानि हो जाती है। चलिए जानते हैं इन गलतियों के बारे में।

भूलकर भी ये गलतियां नोट गिनते वक्त ना करें नहीं तो कंगाल हो जाएंगे

थूक का इस्तेमाल न करें

कई बार देखा गया है कि लोगों के पास पैसा बहुत होता है लेकिन समय आने पर वही पैसा उनके हाथ में नहीं टिकता है। इसका मतलब दोष होता है। वास्तु में कहा गया है कि हाथ से थूक कभी भी नोट गिनते समय उपर से नहीं लगानी चाहिए। दरअसल धन का निरादर ऐसा करने से होता है। अगर नोट एक दूसरे से चिपक हुए हैं तो आप अपनी अंगुली में पानी की बूंदें लगाकर उन्हें गिन सकते हैं। जब भी आप नोट गिने तो अपने पास पानी की कटोरी रख लें।
खाने-पीने की चीजें न रखें

कहते हैं कि खाने-पीने की चीजें पर्स में नोटों के साथ ना रखें। इतना ही नहीं बकाया बिल या उसकी रसीद भी पर्स में नहीं रखनी चाहिए। अगर पैसे हाथ में या पर्स में गिर जाए तो उसे उठाकर माथे पर लगाकर ही पर्स में रखें। कहते हैं अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आर्थिक नुकसान आपको भविष्य में होगा।
पैसे न रखें रात को सोते समय यहां

कहते हैं कि पैसों को कभी भी रात को सोते समय सिराहने के पास नहीं रखना चाहिए। रात को हमेशा पैसों को घर की तिजोरी या फिर अलमारी में रखें। इतना ही नहीं गोमती चक्र या लक्ष्मी की कौड़ी के साथ पैसों को रखें।
क्या बताता है सड़क पर पड़ा नोट

सड़क पर गिरे हुए नोट लोगों को मिलते हैं और इनका अर्थ यह होता है कि आपके जीवन में जो भी परिस्थिति है उसे गंभीर रूप से लेना है। जो भी आप निर्णय लेंगे वह सब अपने ऊपर विश्वास करते हुए लें। ऐसा करने से आपको जो भी सफलता चाहिए वह मिलेगी साथ ही नियंत्रण और विश्वास भी आप पर होगा।


Download Android App
Download iOS App



