शादी के 20 साल बाद भी सिंघम स्टार अजय देवगन को काजोल की ये बात करती है सबसे ज्यादा इरिटेट

Summary :

बॉलीवुड के सबसे प्यारे और सफल कपल्स में शुमार अजय देवगन और काजोल की शादी को 20 साल हो चुके हैं। दोनों के बीच बेहद शानदार बॉन्डिंग है और शादी के इतने साल बाद भी दोनों के बीच प्यार काफी गहरा है।

बॉलीवुड के सबसे प्यारे और सफल कपल्स में शुमार अजय देवगन और काजोल की शादी को 20 साल हो चुके हैं।  दोनों के बीच बेहद शानदार बॉन्डिंग है और शादी के इतने साल बाद भी दोनों के बीच प्यार काफी गहरा है। अपने मैरिज गोल्स के साथ दोनों दूसरे की सकारात्मक और नकारात्मक चीजों को स्वीकार करते हैं।
हाल ही में अजय देवगन ने खुलासा किया है कि आखिर उनको काजोल की कौन सी बात पसंद नहीं है। अजय ने काजोल की वो बात भी बताई जो उन्हें ज्यादा इरिटेट करती है। 
अजय देवगन ने बताया कि काजोल को हद से ज्यादा बातें करना उन्हें इरिटेट करता है। उन्होंने ये भी बताया कि जब काजोल ज्यादा बात नहीं करती है, तब वो इसे मिस भी काफी करते हैं। 
उन्होंने कहा, ‘‘काजोल सेट पर काफी बातें करती है। जब भी आप उन्हें कॉन्सन्ट्रेट करने को कहेंगे, वो उस दौरान कुछ और कर रही होंगी। मैं उनके ज्यादा बोलने को लेकर शिकायत करता रहता हूं लेकिन जब वो चुप हो जाती हैं तो मैं उनसे पूछता भी हूं कि क्या हुआ। इसलिए मैं कुछ भी बदलना नहीं चाहता।’’ 
अजय देवगन ने कहा कि काजोल के साथ काम करना उनके लिए हमेशा से कंफर्टेबल रहता है। सब जानते हैं कि वो एक शानदार कलाकार है। एक्टर के तौर पर उनके साथ काम करना हमेशा मजेदार रहा है। वो मेरी पत्नी है और वो मुझे ज्यादा कंफर्टेबल होने देती है। 
बता दें अजय देवगन अब अपनी अगली फिल्म ‘तानाजी’ में काजोल के साथ नजर आयेंगे। ये फिल्म अजय देवगन के करियर की 100 वीं फिल्म है और फिल्म के ट्रेलर को भी पसंद किया जा रहा है। 

Ujjwal Jain