स्कूटी पर जा रहे थे लड़के, तभी अचानक गिरी पेड़ की टहनी, फिर जो हुआ देखकर कांप जाएगी आपकी रूह

Summary :

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक हैरतअंगेज वीडियो सामने आया है, जिसमें स्कूटी पर सवार तीन युवकों पर अचानक पेड़ की डाल को गिरते देखा जा रहा है। जिसे देख हर कोई दंग रह गया है। देखें वीडियो…

सोशल मीडिया पर आए दिन सड़क हादसों के वीडियो सामने आते रहते हैं। कुछ वीडियोज को देखकर लोग हैरान-परेशान हो जाते हैं। रोड एक्सीडेट की ये वायरल वीडियोज लोगों को फ्यूचर में होने वाले सड़क हादसों से बचने के लिए सीख देते हैं। इसी कड़ी में नया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें एक स्कूटी पर सवार तीन युवकों को अचानक हादसे का शिकार होते देखा जा सकता है।
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते है कि सड़क पर एक स्कूटी पर तीन युवक बैठकर आते दिखाई दे रहे हैं लेकिन तभी अचानक से सड़क के किनारे लगे पेड़ से उसकी डाल अचानक उन तीनों के ऊपर गिर जाती है। स्कूटी सवार तीनों युवक उसके नीचे दब जाते हैं, जिसे देख स्थानीय लोग तुरंत दौड़कर सामने आते हैं और उन्हें खींच कर पेड़ की डाल के नीचे से निकालते हैं।
वीडियो में पेड़ की डाल गिरते ही स्कूटी सवार युवकों को गिरते देखा जा सकता है जिसके बाद वो गिर कर घायल हो जाते हैं। वहीं आस-पड़ोस के लोग उनकी मदद को आगे आते हैं और उन्हें वहां से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे शेयर कर लोग सड़क पर चलते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करने की बात कर रहे हैं।

ये घटना राजस्थान के जोधपुर की बताई जा रही है। हमेशा पुलिस प्रशासन लोगों को नियमों का पालन करने के निर्देश देती है लेकिन उसके बावजूद लोग अपनी जान को खतरें में डालते हैं। जैसा की इस वीडियो में भी देखा जा सकता है कि स्कूटी पर सवार तीनों लड़को ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ है। ऐसे में ये हादसा काफी खतरनाक हो सकता था। 
इन दिनों चल रही तेज हवाओं और आंधी के कारण कई जगहों पर अचानक पेड़ टूटने की घटनाएं हो रही हैं, जिसके कारण काफी नुकसान हो रहा है। आंधी के वक्त हमेशा ही लोगों को निर्देश दिए जाते है कि वो अपने घरों या ऑफिस में ही रहे। मगर इसके बावजूद लोग सड़कों पर अफरा-तफरी करने स्कूटी और बाइक पर निकल जाते है जिसका अंजाम इससे भी बुरा होता है।

Desk Team