Viral CSK Wedding Card : देश में इस समय क्रिकेट लवर्स बेहद खुश नज़र आ रहे हैं क्योंकि भारत देश में ये आईपीएल का सीजन चल रहा हैं। रोज शाम को लोग अपने पसंदीदा खिलाडियों को खेलते हुए देखते हैं। सिर्फ खेलते हुए देखना ही नहीं बल्कि लोग उत्साह उमंग के साथ अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट भी करते है।

कुछ लोग घर बैठकर अपनी टीमों को सपोर्ट करते हैं तो वहीं कुछ लोग स्टेडियम पहुंच जाते है अपने पसंदीदा खिलाड़ी को सपोर्ट करने के लिए। अपनी फेवरेट टीम के लिए प्यार दिखने का सबका अपना अलग तरीका होता है। लेकिन हाल ही में सबसे अलग और यूनिक तरीका एक कपल का निकला है जो कि सोशल मीडिया पर बेहद वायरल (Viral CSK Wedding Card) भी हो रहा है।
यहां देखिए वायरल पोस्ट
बता दें की हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो बेहद वायरल (Viral CSK Wedding Card) हो रही है जिसे देखने पर ऐसा लग रहा है जैसे वो एक मैच का टिकट है। लेकिन हैरानी तब होती है जब ध्यान से दखने पर दोनों तरफ ही CSK का लोगो नज़र आता है। तस्वीर को गौर से देखने पर मालूम चलता है कि ये कोई मैच का टिकट नहीं बल्कि किसी की शादी का कार्ड है जिसे बिल्कुल मैच के टिकट जैसा ही बनवाया गया है।
View this post on Instagram
Courtsey : वायरल फोटो को इंस्टाग्राम पर @cskfansofficial नाम के अकाउंट से शेयर किया गया
शख्स CSK का इतना जबरदस्त फैन है कि उसने मैच के पूरे टिकट को उसी रंग में छपवाया (Viral CSK Wedding Card) जो चेन्नई टीम का है। इस टिकट जैसे दिखने वाले शादी के कार्ड में एक तरफ दूल्हे का नाम है तो वहीं दूसरी तरफ दुल्हन का नाम नज़र आएगा। कार्ड पर शादी का समय इस तरह लिखा गया है जैसे वह मैच का समय हो। इतना ही नहीं बल्कि बाकि जानकारियां भी कार्ड में कुछ इसी अंदाज में नजर आएंगी। फोटो को देखने के बाद यूज़र्स काफी हैरानी में है।
लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल इस फोटो (Viral CSK Wedding Card) को इंस्टाग्राम पर @cskfansofficial नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वायरल पोस्ट को अब तक 92 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर दिया है। वायरल पोस्ट को देखने के बाद लोग कपल को शादी के लिए बधाई दे रहे हैं। एक यूज़र ने कहा- आपकी ‘जोड़ी’ आपके प्रशंसकों की तरह मजबूत हो। दूसरे यूज़र ने कहा- हैप्पी मैरिड लाइफ। इसी के साथ बहुत से यूज़र्स ने इमोजी भेजकर भी कमेंट किए हैं।


Download Android App
Download iOS App



