Highlights
1. लड़के ने गजब स्टाइल में बनाई चाऊमिन।
2. बड़े-बड़े शेफ देखकर हो जाएंगे हैरान।
3. हवा में उछाल-उछालकर 2 मिनट में तैयार चाऊमिन।
4. वीडियो को @gauravkumar665382 नाम के यूजर ने शेयर किया है।
आपने शादी पार्टी से जुड़े कई वीडियो वायरल होते हुए देखे होंगे। कोई वीडियो दूल्हा-दुल्हन, तो कोई बाराती और नाच- गाने की वजह से वायरल हो जाती है। लेकिन अभी जो वीडियो वायरल हो रही है वो पार्टियों में खाना बनाने वाले एक लड़के की है। जो अपने चाऊमिन बनाने के स्टाइल को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है। इसने 2 मिनट में चाऊमिन बनाकर मेहमानों के आगे पेश कर दिया। आपने भी देखा होगा की शादी-पार्टी में कई खाना बनाने वाले अपने अलग-अलग अंदाज़ से लोगो का दिल जीत लेते हैं। ये कोई प्रोफेशनल शेफ तो नहीं होते, लेकिन कई बार ये बड़े-बड़े शेफ को भी फेल कर देते हैं। ये वो कर दिखाते हैं जो कोई शेफ भी नहीं कर सकता। इनकी तरकीब और खाना बनाने का स्टाइल बहुत अलग होता है। चलिए आपको वायरल वीडियो में क्या क्या हुआ और लोगों का वीडियो पर क्या रिएक्शन है, वो सब बताते हैं।
लड़के का गजब कुकिंग स्टाइल
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी-पार्टी का नज़ारा है, आस-पास खाने के स्टाल लगे हैं। पार्टी में आए मेहमान स्टाल्स पर खड़े होकर खाने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं पर एक लड़का चाऊमिन बनता नजर आ रहा है और उसका जो कुकिंग स्टाइल है वो सबसे अलग है। लड़का चाऊमिन को हवा में उछाल-उछालकर बना रहा है और आस-पास के लोग उसको ध्यान से देख रहे हैं। लड़के ने चाऊमिन को पकाकर फिर उसे 2 बार हवा में उछाला और सामने परोस दिया। लड़के के स्टाइल कि वजह से ही वीडियो वायरल हो गया। जिसने भी ये वीडियो देखा वो भौंचक्का रह गया। लोगों का कहना है, जो इस लड़के ने किया वो कोई बड़ा शेफ भी नहीं कर सकता।
Viral Video: ‘पूरे टीचर समाज में खलबली’ लड़की ने चीटिंग के लिए लगाया गजब का दिमाग, वीडियो
वायरल वीडियो पर लोगो का रिएक्शन
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टग्राम पर @gauravkumar665382 नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 45 हज़ार से ज्यादा लोगों ने वीडियो लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा ‘अच्छा अच्छा शेफ नहीं कर सकता जो तूने किया दोस्त’, दूसरे यूजर ने लिखा ‘हर जगह कॉम्पिटिशन बढ़ रहा है’, तीसरे यूजर ने लिखा ‘तहलका चाऊमिन।’ इसी तरह लोग कमेंट्स में उसकी कुकिंग स्टाइल कि तारीफ़ कर रहे हैं और कुछ का कहना है कि ‘ये सब करने कि क्या जरूरत थी।’


Download Android App
Download iOS App



