पानी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और आप जितना ज्यादा पानी पीते हैं उतना ही आपके शरीर के लिए अच्छा होगा। इस वजह से अक्सर डॉक्टर भी पूरे दिनभर में ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह देते हैं। ये तो हुई पानी पीने की बात,लेकिन इसके साथ ही आपने अक्सर किसी न किसी के मुंह से ये कहते हुए भी सुना होगा कि खाने के साथ कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए।

क्योंकि ऐसा करने से शरीर पर नकारात्मक असर पड़ता है। इतना ही नहीं आयुर्वेद में तो खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने को सबसे ज्यादा बेकार बताया गया है।

आयुर्वेद में बताया जाता है कि खाने के बाद पानी का सेवन करना बिल्कुल जहर पीने के बराबर है। क्योंकि इसका असर सीधे आपके पाचन तंत्र पर होता है और यदि पाचन तंत्र ठीक नहीं रहता तब भी इंसान कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाता है।
आप और हम सभी जो भोजन करते हैं वो नाभि के बाएं हिस्से में स्थित जठराग्नि में जाकर पचता है। वहीं खाना खाने के बाद जठराग्नि करीब एक घंटे तक प्रबल रहती है। लेकिन भोजन करने के तुरंत बाद पानी पीने से जठराग्नि शांत हो जाती है जिसका सीधा असर पाचन पर पड़ता है।

इस वजह से अक्सर भोजन करने के कुछ देर बाद पानी पीने की सलाह दी जाती है। आर्युवेद में बताया गया है कि हम जो खाना खाते हैं उसे जठराग्नि पाचने में सहायता करती है। लेकिन हम खाना खाने के साथ-साथ पानी पी लेते हैं तो यह शांत हो जाती है जिससे खाना सही से नहीं पच पाता।

इसके साथ ही भोजन कर लेने के बाद तुरंत पानी पीने से पाचन तंत्र भी कमजोर होता है और यह गैस से लेकर सीने में जलन तक कई परेशानियां पैदा कर देता है। आर्युवेद में तो यह भी कहा गया है कि खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से स्किन प्रॉब्लम होने का खतरा रहता है।


Download Android App
Download iOS App



