बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा का त्योहार पूरे देश में इस बार 29 और 30 जनवरी को मनाया गया है। सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी के त्योहार का महत्व पश्चिम बंगाल में बहुत है। वहां पर बहुत उत्साह से लोग इन त्योहारों को मनाते हैं। देवी सरस्वती को विद्या,कला और संगीत की देवी के रूप में जाता है और इस दिन इनकी पूजा की जाती है।

बंसत पंचमी और सरस्वती पूजा के दिन पंडित जी को कई लोग अपने घर बुलाकर पूजा करवाते हैं। कई लोग तो इस खास मौके पर अपने घर में पूजा करवाने के लिए पंडितों को आमंत्रित करते हैं। ऐसा ही एक मामला पश्चिम बंगाल से सामने आया है जहां एक परिवार को पंडित जी पूजा करने के लिए नहीं मिल रहे थे तो वह अपने घर उन पंडित को खींच कर ले गए।

इस घटना का वीडियो फेसबुक पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पंडित को अपने साथ एक महिला और कुछ बच्चे सरस्वती पूजा के लिए खींचते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस वीडियो में दिख रहा है कि घर जाने से पंडित जी मना कर रहे हैं लेकिन महिला और कुछ बच्चे उन्हें अपने घर पर पूजा कराने के लिए जबरदस्ती खींचते हुए ले जा रहे हैं। वीडियो में लगातार पंडित जी ने पूजा करने से मना किया है तो वहीं महिला उनसे जिद कर रही है कि नहीं पूजा करने के लिए चलिए। हालांकि पंडित जी को अपने साथ महिला ले जाने में कामयाब होती है।
बता दें कि एक यूजर ने नया वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और उसमें बहुत ही आराम से पंडित जी घर में पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पूर देश में इस दिन बसंत पंचमी का त्योहार 29 और 30 जनवरी को मनाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



