कौन से दिन हैं जिनमें रोटी बनाना होता है अशुभ

Summary :

रोटी सबसे अहम चीज मानी जाती है। पर क्या आप जानते हैं कि हिंदू धर्म में कुछ ऐसे अवसर भी होते हैं जिनमें रोटी सेंकने की मनाही होती है।

ज्योतिष शास्त्र में खाना बनाने को लेकर इस तरह के कई शास्‍त्रीय नियमों के बारे में बताया गया है। अगर इन नियमों का सही से पालन नहीं किया जाए तो जीवन में परेशानियां बढ़ जाती हैं। जिस तरह से एकादशी पर चावल नहीं बनता है, उसी तरह कई मौकों पर रोटी बनाना भी पूरी तरह से वर्जित होता है।जानते हैं कौन से दिन रोटी बनाना होता है अशुभ।
मां लक्ष्मी से संबंधित किसी भी त्योहार के मौके पर घर में रोटी नहीं बनानी चाहिए, इससे मां लक्ष्‍मी नाराज होती हैं। इसकी जगह पकवान बनाना चाहिए। यानी इन खास मौकों पर पूरी-हलवा, पूरी-खीर जैसे पकवान बनाने चाहिए।
नाग पंचमी के दिन चूल्हे पर तवा रखना शुभ नहीं होता। तवे को नाग के फन का प्रतिरूप माना गया है। इसलिए नाग पंचमी के दिन अपने घर के किचन में रोटी नहीं बनानी चाहिए. इस दिन पूरी और हलवा खाना चाहिए।
घर में किसी की मृत्यु हो जाने पर रोटियां सेंकना अच्छा नहीं होता है। ऐसे घरों में तेरहवीं संस्कार के बाद ही रोटी सेंकी जा सकती है।
शरद पूर्णिमा की शाम को खीर बनाकर चांद की रोशनी में रखी जाती है और इसका अगले दिन सुबह सेवन किया जाता है। चूंकि इस दिन चांद की रोशनी में रखी खीर खाने की परंपरा होती है, इसलिए घर में रोटी नहीं सेंकी जाती है।

Desk Team