घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहने के लिए झाड़ू लगाते समय इन बातों का खास ख्याल

Summary :

हिंदू धर्म मान्यताओं के मुताबिक झाडू में देवी लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए जिस भी घर में लोग झाडू का अपमान करते हैं

हिंदू धर्म मान्यताओं के मुताबिक झाडू में देवी लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए जिस भी घर में लोग झाडू का अपमान करते हैं उस घर में कभी भी धन लाभ नहीं होता। झाडू घर के कचरे को बाहर करती है इतना ही नहीं कचरे को दरिद्रता का प्रतीक भी माना जाता है। 
कहा यह भी जाता है जिस घर में साफ-सफाई रहती है वहां पर धन एंव सुख-शांति हमेशा बनी रहती है। क्योंकि गंदे घर के अंदर दरिद्रता का वास होता है अर्थात धन की देवी मां लक्ष्मी उस घर में कभी वास नहीं करती।  इसके अलावा वास्तु शास्त्र में भी झाडू से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताई गई है। जिनका पालन करने से घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास होता है। तो चालिए जानते हैं कौन सी हैं वो बातें जिनका पालन आप और हम सभी को करना चाहिए। 
1.यदि कभी गलती से झाडू को पैर लग जाए तो ऐसे में फौरान मां लक्ष्मी से क्षमा मांग लेनी चाहिए। इसके अलावा जब आप घर में झाडू का उपयोग न करें तो उसे नजरों के सामने से हटाकर रखना चाहिए। 
2.भूल से भी घर में सूर्यास्त के बाद झाडू नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि कहा जाता है शाम के  वक्त झाडू लगाने से घर में आर्थिक तंगी पैदा हो सकती है। इसके  अलावा झाडू को कभी खड़ा करके भी नहीं रखें,मान्यता है कि झाडू को खड़ा करके रखने से घर में कलेश उत्पन्न होता है। 
3.ज्यादा पुरानी झाडू को घर में नहीं रखना चाहिए। ना ही झाडू को बाहर फेंकना चाहिए और ना ही जलाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से घर में दरिद्रता आनी शुरू हो जाती है। 
4.जानवर को कभी भी झाडू से मारकर नहीं भगाना चाहिए। इसके अलावा परिवार को कोई सदस्य अगर घर से बाहर किसी काम के लिए जाते हैं तो उनके जाने के बाद घर में तुरंत झाडू नहीं लगाएं। 
5.पूजा घर के ईशान कोण में झाडू और कूड़ेदान कभी नहीं रखना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। यदि आप झाडू बदलने की सोच रहे हैं तो ऐसे में आप शनिवार के दिन ही झाडू बदलें। 
6.मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहने के लिए घर के मुख्य दरवाजे के पीछे एक छोटी झाडू टांगकर रखना शुभ माना जाता है। 

Desk Team