उत्तर प्रदेश में वाराणसी के आदमपुर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। शुक्रवार की सुबह एक दंपति एवं उनके दो बच्चों का उनके घर से शव मिलने के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभार चौधरी ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नचिंकुवां मुहल्ले का निवासी चेतन जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष थी ,उसकी पत्नी रितु, 16 वर्षीय बेटा हर्ष एवं 14 वर्षीय बेटी मानसी के शव उनके घर से बरामद किये गए हैं। उन्होंने बताया कि दंपति के शव फंदे से लटकते हुए पाए गए वहीं दोनों बच्चों के शव दूसरे कमरे में मिले।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटनास्थल पर चार पन्ने का एक सुसाइट नोट मिला है। प्राम्भिक जांच के बाद ऐसी आशंका जताई जा रही है कि दम्पति ने पहले दोनों बच्चों को गला दबाकर मार दिया। ऐसा करने के बाद उन्होंने खुदकशी कर ली। पुलिस के अनुसार जांच में पता चला है कि पारिवारिक में संपति विवाद के कारण दंपति ने यह कदम उठाया। चेतन का अपने पिता से विवाद बताया जा रहा है।
इस वजह से पति-पत्नी कई दिनों से मानसिक तौर पर बेहद परेशान थे। पुलिस के अनुसार सुबह करीब चार बजे 112 नंबर पर चेतन ने फोन किया। उसने बताया कि वह परिवार के साथ खुशकुशी करने जा रहा है। जिसके बाद पुलिस उनके घर पहुंची और दरवाजा खटखटाया । उनके पिता ने दरवाजा खोला फिर अधिकारी ने पूछा आपका बेटा चेतन कहां है। पिता ने बताया ऊपर के कमरे में परिवार के साथ है।
गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री समेत कई दिग्गजों ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि
पुलिस ऊपर पहुंची तो हैरान रह गयी एक कमरे में बेटे और बेटी के शव बेड पर पड़े थे। दूसरे कमरे में पत्नी और पति का शव फंदे से लटक रहा था।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि घटना की हर पहलू की जांच- पड़ताल गहराई से की जा रही है और पूरी घटना के पीछे का राज जल्द सामने होगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।


Download Android App
Download iOS App



