आज कल के सयम में लोग फेंगशुई यंत्र के प्रति ज्यादा रूचि लेने लगे हैं। मान्यता है कि विंड चाइम में पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करने की क्षमता होती है जो आपके साथ गुडलक और कामयाबी दोनों लाती है। मगर क्या आप जानते हैं यह बात पूरी तरह से सच नहीं है। जी हां यदि विंड चाइम लगाते वक्त फेंगशुई के नियमों की अनदेखी करी जाए तो यह गुडलक की बजाय आपका बैडलक लाती है।

1.अशांति होती है घर में
धातु से बने हुए विंड चाइम को हमेशा घर की पश्चिम और उत्तर दिशा में टांगना चाहिए साथ ही लड़की से बने विंड चाइम को पूर्व और दक्षिण की दिशा में लटकाना चाहिए। क्योंकि अगर आप विंड चाइम को किसी भी दिशा में लटका देते हैं तो ऐसे में घर में हमेशा अशांति बनी रहती है।

2.आता है रिश्तों में तनाव
यदि आपको अपने बेडरूम की खिड़की के पास विंड चाइम लगाना है तो ऐसे में आप 9 रॉड वाला विंड चाइम खरीदें। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्यार बन रहता है। ध्यान रहे अगर आप मर्किट से बिना गिनती के विंड चाइम लाकर कमरे में ऐसे ही लगा लेते हैं तो यह रिश्तों में तालमेल को बिगाड़ सकता है।

3.महिलाओं की सेहत पर पड़ता है बुरा असर
भूलकर भी किचन और पूजा घर में विंड चाइम नहीं लगाने चाहिए। ऐसा करने से घर की महिलाओं की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। विंड चाइम को ऐसी जगह लगाना बहुत शुभ होता है जहां से वायु का प्रवेश हमेशा घर में ही होता रहता है जैसे घर के मुख्य द्वार के पास।

4.नकारात्मक ऊर्जा नहीं जाती
घर के दरवाजे या फिर बड़े कमरे में गलती से भी छोटी विंड चाइम नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर नहीं जाती है। इसीलिए ध्यान रखें घर के आकार के मुताबिक विंड चाइम लगाएं।

5.आर्थिक तरक्की में परेशानी
फेंगशुई के मुताबिक विंड चाइम को ऐसे लगाएं कि कोई भी इसके नीचे ना बैठ सके और ना ही कोई इसके नीचे से गुजरे। यदि आप विंड चाइम लगाते वक्त इन बातों का खास ख्याल नहीं रखते हैं तो घर की आर्थिक तरक्की में पेरशानियां आती हैं।

6.इन बातों कर भी रखें ख्याल
जब कभी आप विंड चाइम खरीदें तो ध्यान रहे इसे आप कहां लगाने वाले हैं। इसी के चलते आप बड़ी जगह के लिए बड़ी विंड चाइम लें और छोटी जगह के लिए छोटी। इसी के साथ सबसे जरूरी बात विंड चाइम खरीदते वक्त इस बात का जरूर ध्यान रखें कि इसके पाइप खाली हो।



Download Android App
Download iOS App



