राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता गुरुवार को ‘गंभीर’ स्तर पर पहुंच गई है। वहीं क्षेत्र की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 407 दर्ज किया गया। केंद्रीय एजेंसी, सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग (सफर) के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई सुबह 9 बजे 407 रिकॉर्ड किया गया, जिसे ‘गंभीर’ माना जाता है।
सफर के अनुसार, 0-50 एक्यूआई को ‘सुरक्षित’ माना जाता है। 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’ और 201-300 को ‘खराब’, जबकि 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।

असम के लोगों से PM मोदी की अपील, बोले- कोई नहीं छीन सकता आपके अधिकार
सफर ने लोगों से घरों के बाहर कसरत व किसी भी तरह के शारीरिक व्यायाम करने से मना किया है। सफर ने कहा, “आज सुबह की सैर के लिए घर से न निकलें। कमरे में खिड़की है, तो उसे बंद कर दें। यदि एयर कंडीशनर आपको स्वच्छ वायु प्रदान करने का विकल्प देता है, तो उसे बंद कर दें। कमरे को साफ रखें, वैक्यूम न करें, बीच-बीच में गीले कपड़े से पोछा लगाते रहें।”


Download Android App
Download iOS App



