Demonic Doll Norman: दुनिया में ऐसी कई चीजों हैं, जिन्हें शापित होने का दर्जा दिया गया है। इनमें से एक एनाबेल नामक भूतिया गुड़िया भी है जिसके बारे में आपने जरूर सुना होगा। लेकिन अब एक और भूतिया गुड़िया की कहानी काफी चर्चा में है। जिसे एक महिला ने खुद अपने घर में न्योता दे दिया और इसके बाद जो हुआ वह किसी हॉलीवुड हॉरर फिल्म से कम नहीं था।
महिला घर ले आई भूतिया गुड़िया
दरअसल, ये मामला ब्रिटेन का है, जहां 42 वर्षीय एक पैरानॉर्मल हंटर और हॉन्टेड डॉल कलेक्टर कैंडिस कॉलिन्स ने एक ‘नॉर्मन’ नाम की डॉल खरीदी थी। इस गुड़िया को ब्रिटेन की सबसे भूतिया गुड़िया में से एक माना जाता है। कैंडिस ने अब दावा किया है, इस डॉल को घर लाने के बाद से उनके घर मं अजीबोगरीब घटनाएं होने लगती हैं। पहले तो उन्हें सिर्फ बुरे सपने आते थे लेकिन कुछ समय बाद उनके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य खराब होने लगा। उन्होंने ये भी बताया कि इस गुड़िया की वजह से परिवार ने बहुत दर्द सहा है।
पिछले मालिक के साथ भी हुई डरावनी घटनाएं
एक रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे की शक्ल वाली ये शैतानी गुड़िया नॉर्मन तब वायरल हो गई थी, जब उसके पिछले मालिक क्रिश्चियन हॉक्सवर्थ ने ये कहकर उसे बिक्री के लिए रखा था कि उसे घर लाने से उसकी किस्मत फूट गई और बुरे दौर से गुजरना पड़ा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिश्चियन ने यह डॉल 4 डॉलर में एक एंटीक स्टोर से खरीदी थी। तब से ही उनके घर में कुछ न कुछ होने लगा। क्रिश्चियन ने दावा किया कि डॉल को घर लाने के बाद उनका अपेंडिक्स फट गया। कार बार-बार खराब होने लगी और सैलरी में भी भारी कटौती हुई। यहां तक कि उन्हें गोली लग गई। इसके बाद शख्स ने इन सभी घटनाओं के लिए नॉर्मन गुड़िया को जिम्मेदार ठहराते हुए उसे ईबे पर लिस्ट कर दिया।
बच्चों से बात करती है गुड़िया
Demonic Doll Norman: इतनी सारी चेतावनियों के बावजूद कैंडिस को डॉल में दिलचस्पी हो गई और घर ले आई। महिला ने दावा किया है कि यह गुड़िया प्रेतवाधित है, जो छोटे बच्चों से बातें करती है। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्होंने डॉल का बॉक्स खोला कमरे में अचानक ठंड बढ़ गई और पूरा माहौल तनावपूर्ण हो गया। उन्होंने आगे कहा, मैं समझ गई कि इस डॉला में कुछ तो अलग बात है।
इन सभी से चिंतिंत होकर कैंडिस ने गुड़िया को पवित्र जल के साथ कांच के एक डिब्बे में बंद कर दिया। महिला ने बातया कि डॉल के बाद उसे बुरे सपने आने लगें। वह चौंककर जाग जाती है। ऐसा लगता है जैसे कोई ‘अदृश्य व्यक्ति’ उस पर हमला कर रहा है। महिला ने ये भी बताया कि कि रात में ऐसा महसूस होता है, जैसे कोई उसके हाथ को काट रहा है और शैतानी आवाज से उसे पुकार रहा है।


Download Android App
Download iOS App






