बुधवार को इस तरह करें भगवान गणेश जी की आराधना, मालामाल होने के साथ ये खास उपाय चमका देंगे भाग्य

Summary :

वैसे तो हर एक दिन भगवान की पूजा करने के लिए शुभ होता है,लेकिन बावजूद इसके सप्ताह का हर एक दिन अलग-अलग भगवान को समर्पित है।

वैसे तो हर एक दिन भगवान की पूजा करने के लिए शुभ होता है,लेकिन बावजूद इसके सप्ताह का हर एक दिन अलग-अलग भगवान को समर्पित है। ठीक इसी तरह बुधवार का दिन भगवान गणेश जी के लिए सबसे ज्यादा प्रिय माना जाता है। बुधवार के दिन गणपति जी की पूजा का खास महत्व होता है और कहा जाता है कोई भी कार्य शुरू करने से पहले गणेश जी का पूजन अवश्य करना चाहिए,जिससे कोई भी कार्य बिना किसी विघ्र के संपन्न हो जाए।
गणेश जी को सभी देवताओं में अपनी कुशाग्र बुद्धि एंव विवेक की वजह से सबसे पहले पूजा जाता है। मान्यता यह भी है कि धन संबंधित परेशानियों और अन्य किसी भी समस्या से छुटकारा पाने के लिए बुधवार के दिन भगवान श्रीगणेश जी का पूजन करने से हर एक परेशानी दूर की जा सकती है।
इस तरह करें भगवान गणेश जी की पूजा…
यदि आपको भी अपने कार्य में सफलता हासिल करनी है तो ऐसे में आपको बुधवार की रात में श्रीगणेश जी का विधिपूर्वक पूजा कर लेने के बाद 12 नामों का जप 108 बार मोती या लाल चंदन की माला से करना होगा। 
ऐसा कर लेने से भगवान गणेश ही जल्द ही प्रसन्न होंगे और आपकी सभी परेशानियों को दूर कर देंगे। इसी के साथ आप नारद संहिता के मुताबिक गणेज जी के इन 12 नामों का ध्यान जरूर करें जिससे वह भक्तों से जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। ये नाम कुछ इस प्रकार…
12 नाम सुमुख, एकदंत, कपिल, गजकर्णक, लंबोदर, विकट, विघ्न-नाश, विनायक, धूम्रकेतु, गणाध्यक्ष, भालचंद्र और गजानन। कहा जाता है जो भी लोग इन नामों का जाप करता है गणेश जी की कृपा से हर कामनाएं पूरी होने लगती है।
धन प्राप्ति के लिए बुधवार को करें ये उपाय…
1.गणपति महाराज को बुधवार के दिन गाय का घी और गुड़ दोनों को मिलाकर भोग लगाएं। ऐसा करने से घर परिवार में तेजी से धन लाभ होता है। 
2.यदि आप भी अमीर बनने की चाहत रखते हैं तो ऐसे में बुधवार के दिन सुबह काल स्नान आदि से निवृत्त होकर गणेशजी के मंदिर में दूर्वा की 11 या 21 गांठ अर्पित करें। माना जाता है ये उपाय कर लेने से नौकरी में बाधा नहीं आती और जल्दी ही आपको प्रमोशन भी मिलता है। जिससे आपको धन की प्राप्ति भी होगी। 
3.यदि आप भी अमीरी में जीने की ख्वाहिश रखते हैं तो बुधवार के दिन स्नानादि के बाद भगवान गणेश को शुद्ध घी और गुड़ का भोग लगाएं। ऐसा कर लेने से धन प्राप्ति के योग अवश्य बनेगे। 
4.बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाएं और घास न हो तो आप कोई हरी सब्जी भी खिला सकते हैं। कहा जाता है ऐसा कर लेने से आपके घर के समस्त कलेश तो दूर होंगे ही साथ ही घर में हमेशा सुख-शांति एंव समृद्घि बनी रहेगी।
5.बुधवार के खास दिन धन का भुगतान एंव माल या पैसे किसी को उधार ना दें क्योंकि इससे धन आगमन में रुकावट आती है।
6.सभी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए बुधवार के दिन भगवान गणेश जी को सिंदूर अर्पित करें। कहा जाता है कि गणेश जी को सिंदूर चढ़ाने से मनुष्य की सभी दिक्कतें दूर होती है। 

Desk Team