साई बाबा करेंगे हर मनोकामना पूर्ण,बस गुरुवार को कर लें इस विधि से पूजा और व्रत

Summary :

वैसे तो भगवान की पूजा के लिए हफ्ते का हर एक दिन शुभ माना जाता है, लेकिन गुरुवार का दिन शिरडी के साईं बाबा की आराधना करने के लिए बेहद खास माना जाता है।

वैसे तो भगवान की पूजा के लिए हफ्ते का हर एक दिन शुभ माना जाता है, लेकिन गुरुवार का दिन शिरडी के  साईं बाबा की आराधना करने के लिए बेहद खास माना जाता है। भक्तों का दुख दूर करने वाले साईं बाबा का चमत्कार पूरी दुनिया मानती है। मान्यता की जो भी भक्त बाबा के दरबार में जाता है वह कभी खाली हाथ नहीं लौटता, क्योंकि बाबा कभी किसी को दुखी होता हुआ नहीं देख सकते। इसलिए जिसने भी  साईं बाबा को अपनी परेशानियां बताई बाबा उसको जरूर हल कर देते हैं।
बता दें कि गुरुवार के दिन साईं बाबा की पूजा या  ध्यान करना बहुत शुभ होता है। भक्त बाबा को प्रसन्न करने के लिए पूरे विधि विधान के साथ गुरुवार के दिन व्रत और पूजा करते हैं। यदि आप भी साई बाबा के नाम का व्रत रखना चाहते हैं तो इस विधि को जरूर अपनाएं।
1.मान्यता है कि साईं बाबा का व्रत एक बार शुरू करने के बाद लगातार नौ गुरुवार तक किया जाना जरूरी है। साईं बाबा का व्रत करने के लिए गुरुवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साईं बाबा की मूर्ति की पूजा करें। सबसे पहले बाबा की तस्वीर या मूर्ति को साफ़ पानी से पोंछ लें। इसके बाद पूजा करते समय बाबा की मूर्ति के नीचे पीले रंग का कपड़ा अवश्य बिछाएं अब उन्हें फूलों की माला अर्पित करें ।
2.बाबा की मूर्ति से आगे घी का दीपक जलाकर साई व्रत कथा पढ़ें और साईं बाबा का ध्यान करें। उसके बाद बाबा को भोग के लिए बेसन के लड्डू या फिर किसी मिठाई का भोग लगाएं। अब यह प्रसाद घर के सभी सदस्यों में बांट दें और स्वयं भी ग्रहण करें।
3.साईं बाबा के व्रत में जरूरी बात यह है कि व्रत करके आपको  भूखा नहीं रहना चाहिए। क्योंकि इस व्रत  में फलहार ग्रहण किया जा सकता है।
4.साईं बाबा के व्रत  के अलावा गुरुवार के दिन आप बाबा को एक अन्य तरह भी प्रसन कर सकते हैं इसके लिए आपको गुरुवार के दिन साईं बाबा को पालक चढ़ा सकते हैं, क्योंकि बाबा को पालक बेहद पसंद है। 
5.ध्यान रहे साई बाबा को कभी भी आप किसी भी चीज का भोग लगाते है तो  उसमें नारियल का इस्तेमाल अवश्य करें।
6.साई बाबा का व्रत पूरा कर लेने के बाद आप अगर जरूरतमंदो को भोजन करते हैं तो यह  काफी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से  साईं बाबा की कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है। 

Desk Team