महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित विलासराव देशमुख की गुरुवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है। रिपोर्ट के अनुसार उनमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक देशमुख को बुखार और खांसी की समस्या के बाद डाक्टर ने उन्हें कोरोना के टेस्ट के लिए सुझाव दिया था, जिसके बाद आज उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
डाक्टरों की सलाह मानते हुए अमित विलासराव ने घर से ही काम करना शुरू कर दिया। साथ ही उन्होंने नमूने की जांच के लिए मुंबई के जे जे अस्पताल भेज दिया। गुरुवार को आयी रिपोर्ट निगेटिव है। देशमुख में कोरोना की पुष्टि नहीं हुयी है। देशमुख ने लोगों से अपने डाक्टरों से कोई बात नहीं छुपाने तथा अपने परिवार की देखभाल करने की अपील की।
गुजरात में कोरोना के 55 नए मरीज, अकेले अहमदाबाद के 50 लोग हुए संक्रमित
उन्होंने लोगों से बिना किसी मतलब के घर से बाहर नहीं निकलने का भी अनुरोध किया है। महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के 162 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1297 हो गई है। जो अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा है।


Download Android App
Download iOS App



