हिंदू मान्यता के अनुसार अगर व्यक्ति के किसी भी काम में रुकावट आती है तो उसे शनिदेव की पूजा करनी चाहिए। कहा जाता है कि शनिदेव प्रसन्न होकर व्यक्ति के बिगड़े काम बना देते हैं। साथ ही हर काम में इंसान को सफलता हासिल होने लगती है।

मनुष्य के कर्म और फल से शनिदेव सम्बन्ध रखते हैं। ऐसा कहा जाता है कि व्यक्ति का विवाह और संतान का सुख दोनों ही शनिदेव की कृपा के बिना नहीं होते हैं। शनिदेव को प्रसन्न कुछ खास उपायों से किया जा सकता है।
शनिदेव की ऐसे करें पूजा
1. शनिवार के दिन शनि की पूजा अर्चना से विशेष लाभ सूर्योदय के पहले या सूर्यास्त होने के बाद मिलता है।
2. तिल के तेल का दीपक काले या नीले आसन पर बैठकर जलाना चाहिए।

3. व्यक्ति अपना मुंह पश्चिम दिशा की ओर करके प्राणायाम करें।
4. शनिस्रोत का पाठ लगातार 7 बार सुबह और शाम को ऐसा 27 दिन तक करते रहें।
5. शनिदेव से अपनी समस्या के लिए प्रार्थना करें।
ये सावधानियां बरतें शनि की पूजा के समय
1. हमेशा सूर्योदय से पहले या सूर्यास्त के बाद शनिदेव की पूजा करनी चाहिए।
2. व्यक्ति को हमेशा साफ सुथरे कपड़े पहन कर और नहा कर शनिदेव की पूजा करनी चाहिए।
3. हमेशा सरसों के तेल या तिल के तेल का इस्तेमाल शनिदेव की पूजा में करना चाहिए।

4. व्यक्ति को शांत मन से हमेशा शनिदेव की पूजा करनी चाहिए।
5. काले या नीले रंग के आसन पर बैठकर शनिदेव की पूजा करें।
6. पीपल के पेड़ के नीचे शनि की पूजा करें।


Download Android App
Download iOS App



