Year Ender 2025: इस साल के टॉप 8 वायरल ट्रेंड्स
1. लाबूबू डॉल ट्रेंड (Labubu Doll Trend)

2025 का सबसे बड़ा ट्रेंड लाबूबू डॉल (Labubu) रही। लंबे कान और नुकीले दांतों वाली यह एक छोटा सी ‘मॉन्स्टर’ जैसी गुड़िया है, जिसने लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया। लोगों ने इसे अपने महंगे हैंडबैग्स पर ‘बैग चार्म’ (Bag Charms) की तरह लटकाया। देखते ही देखते यह गुड़िया ‘स्टेटस सिंबल’ बन गई। इस गुड़िया को खरीदने का ट्रेंड इंस्टाग्राम से शुरु हुआ, फिर जिसे देखो वो इसे लेकर फोटो और वीडियो बनाने लगा। लेकिन, इंटरनेट पर कुछ डरावनी अफवाहों ने इसे Worst Social Media Trend बना दिया।
2. नैनो बनाना ट्रेंड (Nano Banana Trend)

गूगल के Gemini AI की मदद से इस साल “नैनो बनाना” ट्रेंड ने तहलका मचा दिया। साल 2025 की सबसे बड़ी वायरल लहर गूगल के Gemini 2.5 Flash Image मॉडल से आई, जिसे इंटरनेट पर ‘Nano Banana’ के नाम से पहचान मिली। इस टूल की मदद से लोगों ने अपनी साधारण सेल्फी को 3D खिलौनों (3D AI Images 2025) में बदलना शुरु किया। इंस्टाग्राम और X पर लोग अपने अवतारों को प्लास्टिक टेक्सचर और रेट्रो टॉय पैकेजिंग में शेयर करने लगे।
3. दुबई चॉकलेट ट्रेंड (Dubai Chocolate Trend)

खाने-पीने के शौकीनों के लिए 2025 ‘दुबई चॉकलेट’ का साल रहा। यह पिस्ता और कुरकुरे कुनाफा (Knafeh) से भरी एक मोटी चॉकलेट बार है। टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर इसके ‘ASMR’ वीडियो इतने वायरल हुए कि दुनिया के कई हिस्सों में पिस्ता की कमी तक की खबरें आईं। हर कोई घर पर इसे बनाने का तरीका ढूंढता नजर आया।
4. घिबली आर्ट ट्रेंड (Ghibli Trend)

5. Aura Farming Slang

सिर्फ तस्वीरें ही नहीं, 2025 में भाषा भी बदल गई। जब कोई व्यक्ति बिना किसी मेहनत के बहुत कूल या प्रभावशाली दिखता है, तो उसे ‘ऑरा फार्मिंग’ (Aura Farming) कहा गया। Aura मतलब किसी की पर्सनालिटी को मापने का पैमाना। Minus 100 Aura” मतलब आपने कुछ शर्मनाक किया, “Plus 1000 Aura” मतलब आपने कुछ बहुत कूल किया।
6. FA9LA हुक-स्टेप चैलेंज (FA9LA Hook Step)

यह इस समय का सबसे हॉट म्यूजिक ट्रेंड है। फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने FA9LA पर एक खास हुक-स्टेप वायरल हो गया है। शिल्पा शेट्टी से लेकर छोटे-बड़े इंफ्लुएंसर्स तक, हर कोई इस सिग्नेचर स्टेप को फॉलो कर रहा है। यह रील बनाने वालों के लिए 2025 का सबसे बड़ा डांस चैलेंज बन गया है।
7. स्ट्रीट लाइट ‘स्लो-मो’ फव्वारा ट्रेंड (The Street Light ‘Slo-Mo’ Fountain Trend)

8. हल्दी वाला ट्रेंड (The Turmeric Trend)



Download Android App
Download iOS App




