जब YouTube ने Carry Minati का वीडियो किया डिलीट,तो भड़के फैन्स ने करवा दिया #JusticeForCarry ट्रेन्ड

Summary :

मशहूर यूट्यूबर कैरी मिनाटी ने वैसे तो टिकटॉक पर कई सारी वीडियो बनाकर शेयर करते रहते हैं,लेकिन हाल ही में उनका जो टिकटॉक वीडियो वायरल हुआ उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तहलका मचा दिया है।

मशहूर यूट्यूबर कैरी मिनाटी ने वैसे तो टिकटॉक पर कई सारी वीडियो बनाकर शेयर करते रहते हैं,लेकिन हाल ही में उनका जो टिकटॉक वीडियो वायरल हुआ उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तहलका मचा दिया है। जी हां कैरी मिनाटी का ये वीडियो खूब वायरल हुआ,जिसके बाद यूट्यूब ने इस वीडियो को डिलीट कर दिया है। दरअसल कैरी मिनाटी ने टिकटॉकर्स को रोस्ट किया था। आमिर सिद्दीकी नाम के मशहूर टिकटॉक यूजर ने यूट्यूबर्स पर एक वीडियो बनाया तो कैरी मिनाटी ने उनको ही रोस्ट कर दिया था।
बता दें कैरी के यूट्यूब पर 16.7 Million Subscribers हैं। वीडियो हटाये जाने के बाद कैरी के फैन्स नाख़ुश हो गये और अब सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर #JusticeForCarry ट्रेंड कर रहा है। कैरी मिनाती के फैंस ट्विटर और बाकी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर यूट्यूब को खरी-खरी सुना रहे हैं। 
वहीं  यूट्यूबर हर्ष बेनीवाल ने भी कैरी मिनाटी को सपोर्ट किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘पहले चोरी ऊपर से सीना जोरी…खुशी में साथ थे, मुश्किलों में भी रहेंगे। आएंगे और रुलाएंगे।
बता दें कि कैरी मिनाती पर टिकटॉक स्टार आमिर सिद्दिक़ी को टारगेट करके हैरेसमेंट करने का आरोप लगा है और इसलिए उनकी वीडियो हटाया गया है। इसके अलावा कैरी पर आरोप है कि वह दूसरों का मज़ाक उड़ाने के वीडियोज़ ही बनाते हैं। इतना ही नहीं उन पर साइबर बुलइंग पॉलिसी का आरोप लगाया, जिसके बाद कैरी का प्लैटफॉर्म से हटा दिया है।
फेमस स्टार कैरी मिनाती का असली नाम अजय नागर हैं। 20 वर्षीय अजय नागर के यूट्यूब चैनल पर 16 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।
 बता दें कि उनके इस रोस्ट वीडियो के डिलीट होने से पहले तक 70 मिलियन व्यूज हो चुके थे। जबकि 10 मिलियन से अधिक लोगों ने लाइक किया था। इस वीडियो के डिलीट होने के बाद लोगों ने ट्विटर पर यूट्यूब को ट्रोल करना शुरू कर दिया। 
अब कैरी के फैन्स ने यूट्यूब से वीडियो को फिर से पोस्ट करने की मांग की साथ ही लोग ट्विटर पर अब ऐसे रिएक्शन्स दे रहे हैं।


settings iframe” style=”display: none;”>

Desk Team