Aryan Banger: आर्यन से अयाना बनें क्रिकेटर के बेटे, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Summary :

Aryan Banger: क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे, आर्यन (अनाया) सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं…

क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे, आर्यन जो अब अनाया बन चुके हैं, सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं

अनाया ने हाल ही में एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी पर खुशी जताई

पोस्ट में उन्होंने लिखा, “खुद को खोजने से लेकर हर बदलाव को अपनाने तक, यह जर्नी स्ट्रेंथ और ग्रोथ से भरी हुई है, और मैं जो हूं, उसमें खुश हूं।” 

23 साल के आर्यन बांगड़ ने हाल में एक बड़ा खुलासा किया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है

आर्यन ने हाल ही में हार्मोन रिप्लेसमेंट सर्जरी करवाई, जिसके बाद उन्होंने अपना नाम आर्यन से बदलकर अनाया रख लिया

अब आर्यन, जो 11 महीने पहले तक लड़के थे, अब एक लड़की बन चुकी हैं

अनाया फिलहाल इंग्लैंड के मैनचेस्टर में रहती हैं और वहां एक काउंटी क्लब के लिए क्रिकेट भी खेलती हैं 

आर्यन ने 18 साल की उम्र में मुंबई के इस्लाम जिमखाना क्लब से क्रिकेट खेलना शुरू किया और बाद में लीसेस्टरशायर में हिंकले क्रिकेट क्लब का प्रतिनिधित्व किया 

2019 में, आर्यन ने राष्ट्रीय अंडर-19 (कूच बिहार ट्रॉफी) में पुडुचेरी का प्रतिनिधित्व किया था, और 300 रन बनाए थे, साथ ही 20 विकेट भी लिए थे

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।