Dog Ran Away With 1 Lakh : उत्तर प्रदेश के बिजनौर से हैरान कर देने वली घटना सामने आई है, जिसकी फूटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इंसानों को पैसा चुराते तो सभी ने देखा सुना होगा, पर क्या कुत्ते को लेकर ऐसा सुना या देखा है? जी हां, बिजनौर से ऐसी घटना देखने को मिली जहां एक काले रंग के कुत्ते ने जाने अनजाने 1 लाख रुपए से भरा थेला दांत में दबाया और निकलता बना.
इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इंटरनेट पर जो CCTV फुटेज वायरल है, उसमें देखा जा सकता है एक काले रंग का कुत्ता मोहल्ले में बाइक के साइड बैग को खोलने की कोशिश करता है. पता चलता है कि बैग के अंदर से मुंह में थेला दबाए निकलना दिखाई देता है. वह उस तरफ को निकलता दिखाई देता है जिस तरफ कैमरा लगा है.
Unique Theft Case in Bijnor : सोशल मीडिया पर रिएक्शन
यह हैरानी वाली बात है कि जानवर, जिन्हें आपस में लड़ते देखा जाता है उसे 1 लाख रुपये निकालकर जाते हुए देखा गया. वीडियो को जिसने देखा सभी चौंक गए. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर हर्षित नाम के यूजर ने पोस्ट किया है. पोस्ट में लोग तरह तरह के कमेन्ट कर रहे हैं.
राहुल गौतम नाम के एक यूजर ने लोकेशन डाल कर लिखा है, “ये लो लोकेशन और पैसा कमाने का मौका पा लो.’ एक और यूजर ममता त्रिपाठी ने बड़ा दिलचस्प सवाल किया है, उसने लिखा है, “क्या पीड़ित कुत्ते के खिलाफ कंप्लेंट कर सकता है.
Stray Dog Stealing Bag full of money (1 Lakh) in Bijnor, U.P.
Since the Scam business of Dog Scammers is going downhill & Humans are somehow saving themselves from Dog b!tes so dog scammers are now training their lovers aka Stray dogs to stɛal money & other items from the humans. pic.twitter.com/z98FWgI2is— Harshit Singh (@i_m_harshitsing) May 25, 2026
Dog Stole Money Bag : पैसों का नहीं चला पता
हालांकि लोग अब नया बिसनेस आईडिया की बात करने लगे हैं. कहने लगे हैं यह सही समय है अपने कुत्तों को ट्रेंड करने का. बता दें, इंटरनेट पर वायरल पोस्ट में यह दावा किया गया है कि अब तक इस बात का पता नहीं लग सका है कि आखिर कुत्ते ने पैसे कहां फेंके होंगे? जब बिजनौर के व्यापारी का कैश गायब हुआ तो उनका पहला शक किसी ‘चोर’ पर गया। मगर जब उन्होंने CCTV देखी तो वह खुद भी दंग रह गए। हो सकता है कुत्ते ने थैली में रखे 1 लाख रुपये को खाने का सामान समझा हो।


Download Android App
Download iOS App




