‘लहरों से लड़ रहा था बच्चा, सब देख रहे थे तमाशा…’, नदी में डूबते बच्चे के लिए ऐसे वरदान बनी मां, VIDEO ने सबको किया भावुक

Summary :

Mother Saves Child Viral Video: दुनिया में मां और बच्चे का रिश्ता सबसे खास माना जाता है। एक मां अपने बच्चों के लिए हर मुश्किल का सामना करने को तैयार रहती है। चाहे कितनी भी बड़ी परेशानी क्यों न हो, मां अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए हमेशा आगे खड़ी रहती है। हाल ही में ऐसा ही एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया, जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग नदी के किनारे…

Mother Saves Child Viral Video: दुनिया में मां और बच्चे का रिश्ता सबसे खास माना जाता है। एक मां अपने बच्चों के लिए हर मुश्किल का सामना करने को तैयार रहती है। चाहे कितनी भी बड़ी परेशानी क्यों न हो, मां अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए हमेशा आगे खड़ी रहती है। हाल ही में ऐसा ही एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया, जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग नदी के किनारे खड़े होकर ऊंची लहरें देख रहे होते हैं, इस बीच नदी की ऊंची लहरों के अचानक आने से एक छोटा बच्चा नदी के पानी में फंस जाता है। ऐसे में आसपास मौजूद लोग डर के कारण सिर्फ शोर मचाते रहे। हर कोई बच्चे को बचाने की बात कर रहा था, लेकिन कोई भी अपनी जान जोखिम में डालकर पानी में उतरने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। लोगों की भीड़ वहां मौजूद थी, लेकिन मदद करने के लिए कोई आगे नहीं आया।

Mother Saves Child Viral Video: मां ने दिखाई हिम्मत

Mother Saves Child Viral Video
Mother Saves Child Viral Video

जब मां ने अपने बच्चे को खतरे में देखा तो उसने एक पल भी नहीं सोचा। उसने अपनी जान की परवाह किए बिना तुरंत पानी में छलांग (Mother Jumped Into Water for Children) लगा दी। उस समय मां के मन में सिर्फ अपने बच्चे की जिंदगी बचाने की चिंता थी। उसने यह नहीं सोचा कि उसे तैरना आता है या नहीं, बस अपने बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालना ही उसका मकसद था। मां की हिम्मत और प्यार ने आखिरकार बच्चे की जान बचा ली। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए। हर कोई मां के साहस की तारीफ करने लगा।

Brave Mother Rescue Story: मां का प्यार सबसे बड़ा

Mother Saves Child Viral Video
Mother Saves Child Viral Video

कहा जाता है कि इंसान से गलतियां हो जाती हैं। कई बार लोग डर या घबराहट में सही फैसला नहीं ले पाते। लेकिन मां का दिल हमेशा अपने बच्चों के लिए धड़कता है। वह किसी भी हालात में अपने बच्चों को अकेला नहीं छोड़ती। यही वजह है कि मां को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मां अपने बच्चों के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उसके लिए अपनी जान से ज्यादा जरूरी उसके बच्चे होते हैं।

समाज को भी सीख लेने की जरूरत

इस तरह की घटनाएं हमें यह भी सिखाती हैं कि मुश्किल समय में सिर्फ तमाशा देखने के बजाय मदद के लिए आगे आना चाहिए। अगर समय रहते लोग हिम्मत दिखाएं तो कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। समाज में इंसानियत और मदद की भावना होना बहुत जरूरी है। जिस तरह उस मां ने बिना डरे अपने बच्चे की जान बचाने के लिए पानी में छलांग लगाई, वह सच में काबिले तारीफ है। मां का प्यार, हिम्मत और त्याग दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है। ऐसी बहादुर मां को दिल से सलाम।

यह भी पढ़ें: मोकामा में बाहुबली सोनू-मोनू के घर छानबीन करने गई पुलिस, उलटी दे आई तलाशी, वायरल हो रही वीडियो, जानिया क्या है पूरा मामला

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।