आपने अभी तक यौन संबंध के दौरान प्रोटेक्शन के बारे में सुना होगा लेकिन अब एक डिजिटल कंडोम भी मार्केट में आया है। चलिए जानते हैं कि ये क्या है और कैसे काम करता है
डिजिटल कंडोम एक ऐप है, जिसे जर्मन सेक्सुअल वेलनेस ब्रांड बिली बॉय ने लॉन्च किया है जो यूजर्स को डिजिटली प्रोटेक्ट करता है
बिली बॉय ने इनोसियन बर्लिन के साथ मिलकर ‘कैमडॉम’ नाम का एक ऐप लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे डिजिटल कंडोम भी कहा है
डिजिटल कॉन्डम एक लेटेस्ट टेक्नोलॉजी है जिसे प्राइवेसी को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है

इस ऐप को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करने के बाद ये आपके फोन के कैमरे और माइक्रोफोन को अस्थायी रूप से बंद कर देता है
फोन के कैमरे और माइक्रोफोन को अस्थायी रूप से बंद करने से कोई आपकी बातचीत और वीडियो रिकॉर्ड नहीं कर सकेगा। यह ऐप ब्लूटूथ का इस्तेमाल करके काम करता है
जब आप इस ऐप को ओपन करते हैं, तो ये आपके आस-पास के सभी ब्लूटूथ-इनेबल डिवाइस को स्कैन करता है और उनमें से किसी भी डिवाइस को कैमरा या माइक्रोफोन का इस्तेमाल करने से रोक देता है
कैमडॉम ऐप के यूजर्स अपने स्मार्टफोन को पास रखकर वर्चुअल बटन को स्वाइप करके ऐप को एक्टिव कर सकते हैं। यह कैमरा और माइक्रोफोन फंक्शंस पर एक सेफ्टी ब्लॉक ट्रिगर करता है, जिससे वीडियो रिकॉर्डिंग न हो पाए
ऐसे में अगर कोई इस ब्लॉक को बायपास करने की कोशिश करता है, तो ऐप तुरंत अलार्म को ट्रिगर कर देगा। ये ऐप एक साथ कई डिवाइस को ब्लॉक कर सकता है


Download Android App
Download iOS App











