दिल्ली का लाल क़िला भारत के सबसे मशहूर स्मारकों में से एक है
हर साल भारत के स्वतंत्रता दिवस पर देश के प्रधानमंत्री इस जगह ध्वजारोहण करके भाषण देते हैं
लेकिन आगरा में भी एक लाल क़िला है, जिसे आगरा का किला के नाम से भी जानते हैं
आगरा में ये ताज महल के बाद सबसे मशहूर स्मारक है
तो क्या है दिल्ली और आगरा के लाल क़िले में अंतर?
दरअसल दिल्ली के लाल क़िले का 1899 से 1905 के बीच अंग्रजों द्वारा नवीनीकरण किया गया था
आगरा के क़िले पे अंग्रजों की ऐसी कोई छाप नहीं है और ये 1565 से ऐसा ही खड़ा है
आगरा के क़िले को मुग़ल शासक अकबर ने बनवाया था जबकि दिल्ली के लाल क़िले को शाह जहां ने
दोनों ही लाल क़िले UNESCO के विश्व धरोहर स्थलों की सूची में आते हैं


Download Android App
Download iOS App













