Air Pollution : ये 4 तरह की चाय एयर पॉल्यूशन के असर से लड़ने में करेंगी मदद

Summary :

Air Pollution : ये 4 तरह की चाय एयर पॉल्यूशन के असर से लड़ने में करेंगी मदद

दिल्ली का वायु प्रदूषण हर साल लोगों को डरा देता है। इससे सांस संबंधित समस्याओं का बढ़ जाना, आंखों को नुकसान, त्वचा से जुड़ी परेशानियों होने लगती है

ऐसे में अगर आप प्रदूषण से होने वाली इन सभी समस्याओं से बचना चाहते हैं तो कुछ हर्बल टी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, इससे सेहत को कई और फायदे भी होंगे

अदरक की चाय

अदरक एक ऐसा इंग्रेडिएंड है, जो कई पावरफुल एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर है। अदरक में मौजूद जिंजरोल सांस से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मददगार है

अदरक की चाय सांस की नली की सूजन से राहत दिलाने के साथ ही फेफड़ों को भी फायदा पहुंचाती है। इसके अलावा ये ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मददगार है

मुलेठी की चाय

मुलेठी की चाय खांसी, खराश और ब्रोन्कियल संक्रमण को कम करने में इस्तेमाल की जाती है। इसके अलावा इसमें सूजन रोधी और कफ निवारण गुण पाए जाते हैं

ऐसे में आप ठंडे टेम्परेचर से बचने के लिए, हवा में घुले पॉल्यूशन के सेहत पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव से बचाव के लिए मुलेठी की चाय पिएं

नीलगिरी की चाय

हवा के पॉल्यूशन से सेहत पर पड़े प्रभाव से लड़ने के लिए नीलगिरी की चाय पिएं। ये हर्बल टी सांस संबंधी स्वास्थ्य में सुधार करने में मददगार होती है

इसके अलावा नीलगिरी का तेल भी सांस से जुड़ी परेशानियों से राहत दिलाने में मददगार है। ब्रोंकाइटिस और सामान्य सर्दी होने पर भी आप इस चाय का सेवन कर सकते हैं

पुदीना की चाय

पुदीना की चाय सांसों से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने के साथ ही मूड को बूस्ट करने में भी मददगार है। ये चाय वायुमार्ग की मांसपेशियों को रिलैक्स दिलाती है, जिससे सांस लेने में दिक्कत नहीं होती

Team Desk