दान करना एक अच्छा काम है। लेकिन अगर दिन ढल गया हो तो कुछ चीजों का दान नहीं करना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर कोई ये गलती करता है तो उसे नुकसान होने लगता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद इन चीजों का दान करने से घर की खुशियों पर बुरा असर पड़ता है।

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि रात के समय कभी भी दूध का दान नहीं करना चाहिए। दूध का संबंध चंद्रमा के साथ सूर्य से भी है।
यही कारण है कि दूध का दान करना अशुभ होता है। इससे घर में आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद व्यक्ति को कभी भी दही का दान नहीं करना चाहिए।
दही को शुक्र का प्रतीक माना जाता है जो सुख-समृद्धि के देवता हैं। इसलिए रात के समय दही का दान करना सही नहीं माना जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद व्यक्ति को कभी भी नमक का दान नहीं करना चाहिए।
रात में नमक दान करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। घर में परेशानियां होने लगती हैं।



Download Android App
Download iOS App












