ऐसे कई देश हैं, जहां पैसे देकर नागरिकता हासिल की जा सकती है।
आइए जानते हैं किस देश की नागरिकता सबसे सस्ती है
रिपोर्ट्स के अनुसार, नाउरू की नागरिकता पाना सबसे सस्ता है।

नाउरू की नागरिकता 1 करोड़ 13 लाख रुपये में खरीदी जा सकती है।
यह दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक द्विपीय देश है, जिसका क्षेत्रफल सिर्फ 21 वर्ग किलोमीटर है।
नाउरू को करीब 3,000 साल पहले माइक्रोनेशियन और पोलिनेशियाई लोगों ने बसाया था।
इसके झंडे में 12-बिंदु वाला सफेद सितारा है, जो 12 पारंपरिक जनजातियों का प्रतिनिधित्व करता है।
नाउरू में केवल एक हवाई अड्डा है, जिसका नाम ‘नाउरू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा’ है।
यहां के ज़्यादातर लोग ईसाई धर्म को मानते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो किसी भी धर्म को नहीं मानते।
2011 की जनगणना के अनुसार, यहां की कुल आबादी 11 हज़ार है।



Download Android App
Download iOS App













