दिल्ली-एनसीआर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है, जो फेफड़ों के लिए हानिकारक है
इस बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच, अपने फेफड़ों को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी हो गया है
आप इन आसान टिप्स को अपनी डेली रूटीन में शामिल करके घर बैठे अपने फेफड़ों को डिटॉक्स कर सकते हैं
अपनी डाइट में एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर सब्जियां और फल जैसे बीन्स, पालक, फूलगोभी, और मटर को शामिल करें, इससे फेफड़े स्वस्थ रहेंगे
विटामिन-सी से भरपूर पोषक तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और फेफड़ों को नैचुरल तरीके से डिटॉक्स करने में मदद करते हैं
हर सुबह उठकर प्राणायाम करने से शरीर में ऑक्सीजन का अच्छा फ्लो बना रहता है और शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं
आप घर में इंडोर प्लांट्स भी रख सकते हैं, क्योंकि ये प्लांट्स ऑक्सीजन देते हैं और प्रदूषण को कम करते हैं
भाप लेने से फेफड़ों में जमा टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकल सकते हैं, इसलिए रोजाना भाप लेना फायदेमंद होता है
इन सभी उपायों को अपनाकर आप अपने फेफड़ों को प्रदूषण से बचाकर उन्हें स्वस्थ रख सकते हैं


Download Android App
Download iOS App






