तुलसी को एक बहुत ही पवित्र और पूजनीय पौधा माना गया है। साथ ही इसका संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। इसमें औषधीय गुण भी होते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि तुलसी की पत्तियां तोड़ते समय कौन-सी गलतियां भूल से भी नहीं करनी चाहिए? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
सूर्यास्त के बाद तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। इससे मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। इसके लिए सुबह 4-5 बजे के बीच का समय सबसे उत्तम है।
झूठे हाथों से तुलसी के पत्ते नहीं उतारने चाहिए। इसी के साथ तुलसी के पत्तों को कभी भी नाखून से नहीं तोड़ना चाहिए।
तुलसी के पत्ते तोड़ने से पहले देवी का ध्यान करके हाथ जोड़े और उनसे पत्ती तोड़ने की कामना करें।
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को देवी के समान माना जाता है। इसलिए बिना स्नान किए पत्तियों को नहीं छूना चाहिए।
तुलसी की पत्तियों को एकादशी, रविवार, चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के दिन नहीं तोड़ना चाहिए। एक दिन पहले तोड़कर रख लें।
तुलसी की पत्तियां हमेशा एक-एक करके तोड़नी चाहिए। कभी भी एक साथ 4-5 पत्तों का गुच्छा न तोड़े। इससे अच्छा परिणाम नहीं मिलते।


Download Android App
Download iOS App












