कभी सोचा है कि जो गुड़ हम खाते हैं, वो बनता कैसे है ?
गुड़ बनाने की प्रक्रिया बिलकुल ही आसान है, इसको घर पर भी बनाया जा सकता है
गन्ना
सबसे पहले आपको गन्ना खरीदना होता है। यह आप नजदीकी किसी गांव से खरीद सकते हैं या मार्किट में भी आपको मिल जायेगा।
रस निकालना
गन्ने को खरीदने के बाद आप उसका रस निकलवा कर ले आएं या फिर अब बाजार में रस निकालने की छोटी मशीने भी आती है तो उनको खरीद सकते हैं।
छानना
अशुद्धियों को दूर करने के लिए रस को छान लिया जाता है।
उबालना
रस को गाढ़ा करने के लिए इसे उथले लोहे के बर्तनों में उबाला जाता है। धैर्य रखें। प्रक्रिया को जल्दबाज़ी में करने से गुड़ बहुत कठोर हो सकता है या ठीक से नहीं बन सकता है।
रस को हिलाते रहना जरुरी
रस को जलने या पैन से चिपकने से रोकने के लिए नियमित रूप से हिलाना ज़रूरी है।
ठंडा करना और जमना
गाढ़े रस को ठंडा किया जाता है और गुड़ के ब्लॉक में जमने के लिए सांचों में डाला जाता है।


Download Android App
Download iOS App





