देवी पर्व चैत्र नवरात्र की शुरूआत हो गई है। कई लोग पूरे 9 दिनों तक उपवास रखते है। फलाहार पर पूरे नौ दिन बिता देते हैं।
उपवास के दौरान संतुलित आहार लेना और शरीर को सही पोषण देना भी जरूरी है।
उपवास में ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से शरीर में कई फायदें होते है।
सूखे मेवे पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं, जो शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं।
उपवास में 5-6 बादाम खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और त्वचा में भी निखार आता है।
अखरोट का सेवन करना चाहिए, इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है, यह हृदय और मस्तिष्क के लिए फायदेमंद होता है।
काजू को ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। काजू में हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और फाइबर होते हैं जो शरीर को दिनभर ऊर्जावान बनाए रखते हैं।
किशमिश मेवा हीमोग्लोबिन बढ़ाता है, हड्डियों को मजबूत करता है, पाचन को बेहतर करता है और ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है।



Download Android App
Download iOS App











