Gokharu: औषधीय गुणों से भरपूर, स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान

Summary :

Gokharu: आयुर्वेदिक बाजार में उच्च मांग वाला औषधीय फल

औषधीय गुणों से भरपूर गोखरू या ‘गोक्षुर’ उत्तर भारत मे अधिक मात्रा में मिलता है। यह हरियाणा, राजस्थान राज्यों में पाया जाता है।

गोखरू पर छोटे-छोटे पीले फूल खिलते हैं और छोटे आकार के कांटेदार फल भी लगते हैं। यही फल औषधि बनाने के काम आते हैं।

गोखरू का उपयोग कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए किया जाता है।

आयुर्वेद बाजार में गोखरू के फलों की बहुत मांग है। गोखरू मूत्र संबंधी, पुरुष स्वास्थ्य, हृदय स्वास्थ्य, पाचन और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है।

यह गुर्दे की पथरी को कम करने और मूत्र प्रवाह को बेहतर करने में बहुत मदद करता है।

संक्रमण को भी कम करने में फायदेमंद है। साथ ही यह पुरुष स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी है।

इसके अलावा गोखरू ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और हृदय को मजबूत करने में भी मदद करता है।

इसमें मौजूद सैपोनिन हृदय रोगों से बचाव में सहायक होते हैं। इसका सेवन जोड़ों के दर्द और गठिया में भी राहत देने में मददगार साबित होता है।

Yamaha की नई FZ-S Fi बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।