अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स बुधवार को बुच विल्मोर के साथ धरती पर लौट आईं।
वे 9 महीने से अधिक समय से इंटरनेशनल स्टेशन में फंसी हुई थीं।
आजकल कई युवाओं के मन में यह सवाल होता है कि नासा में नौकरी कैसे पाएं और अंतरिक्ष यात्रि बनने के बाद कितनी सैलरी मिलती है।

नासा में काम करने के लिए आपको अंग्रेजी और रूसी भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
अंतरिक्ष यात्री बनने के लिए 12वीं के बाद इंजीनियरिंग, बायोलॉजिकल साइंस, फिजिकल साइंस, कंप्यूटर साइंस या गणित में स्नातक की डिग्री होना जरूरी है।
इसके अलावा आपके पास 3 साल का प्रोफेशनल अनुभव होना भी बेहद जरूरी है।
अगर आप इन सभी मानदंडों को पूरा करते हैं, तो आपको nasa.gov पर जाकर आवेदन करना होगा।
नासा में ग्रेड 1 अंतरिक्ष यात्रियों का वेतन 65140 डॉलर प्रति वर्ष से शुरू होता है।
दूसरे ग्रेड में, मूल वेतन 100701 डॉलर प्रति वर्ष से शुरू होता है।


Download Android App
Download iOS App













