फिटनेस फ्रीक लोग अक्सर एक अच्छे नेचुरल और सस्ते प्रोटीन शेक के विकल्प खोजते रहते हैं।
लोग एक उम्र के बाद होने वाली बीमारियों के डर की वजह से ही सही, लेकिन अब अपनी जिंदगी को एक सही दिशा की ओर ले जा रहे हैं।
फिटनेस बनाए रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन भी खूब किया जा रहा है। पर कुछ ऐसे लोग भी हैं जो अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाने के लिए सही विकल्प की तलाश कर रहे हैं।
सत्तू के अंदर ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो न केवल प्रोटीन की कमी को पूरा करते हैं।
बल्कि आपको कई बीमारियों से भी बचाकर रख सकते हैं।
आपको बता दें सत्तू के अंदर कैल्शियम, आयरन, मैंगनीज, और मैग्नीशियम, कार्ब्स और प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं।
महज 100 ग्राम सत्तू में 65 प्रतिशत कार्ब्स और 20 प्रतिशत प्रोटीन होता है।
इसके लिए आपको दूध में सत्तू के साथ गुड़ या चीनी का उपयोग करना होगा।


Download Android App
Download iOS App











