भारत में ऐसी कही जगहें हैं, जहां आप घूम सकते हैं. जिसमें से एक है दार्जिलिंग. दार्जिलिंग एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है.
ये हिल स्टेशन पश्चिम बंगाल की एक पहाड़ी पर है, जो अपनी चाय के बागानों, खूबसूरत नजारों और अद्भुत संस्कृति के लिए जाना जाता है.
अगर आप कभी दार्जिलिंग घूमने जाएं तो ये जगहें जरूर देख सकते हैं.
टाइगर हिल- टाइगर हिल दार्जिलिंग की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है. यहां से आप कंचनजंगा की चोटी को साफ देख सकते हैं.
बतासिया लूप- यह एक रेलवे ट्रैक में बड़ी लूप है, जिसमें एक रनिंग टॉय ट्रेन 360 डिग्री पर घूमती है.
ये दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे का एक अनोखा हिस्सा है. यहां से दार्जिलिंग के पूरे शहर और कंचनजंगा की पहाड़ियों का नजारा देखने को मिलता है.
पीस पगोडा- ये एक जापानी मंदिर है जो दार्जिलिंग शहर के बीच में स्थित है. ये एक शांत जगह है.
चाय के बागान- दार्जिलिंग अपनी चाय के लिए प्रसिद्ध है. आप यहां कई चाय के बागानों में जाकर चाय बनाने की प्रक्रिया देख सकते हैं और ताजी चाय का स्वाद ले सकते हैं.
घूम मठ- घूम मठ एक पहाड़ी पर स्थित बौद्ध मठ है, जो 1850 के दशक से है और इसमें मैत्रेय बुद्ध की एक मूर्ति है.


Download Android App
Download iOS App












