UPSC चयन प्रक्रिया: जानें कितने चरणों में होती है परीक्षा

Summary :

UPSC चयन प्रक्रिया: जानें कितने चरणों में होती है परीक्षा

UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) जिसे IAS परीक्षा भी कहा जाता है, सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है और सब इसकी चयन प्रक्रिया जानना चाहते हैं।

अपनी तैयारी शुरू करने से पहले सभी उम्मीदवारों को UPSC परीक्षा के पैटर्न और विभिन्न चरणों को अच्छे से जानना और समझना होगा। तब ही वे अपनी तैयारी सही से तरीके कर पाएंगे।

प्री परीक्षा का पहला पेपर सामान्य अध्ययन, विभिन्न विषयों और राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय महत्व के वर्तमान मामलों में उम्मीदवार की सामान्य जागरूकता का परीक्षण करता है।

प्री परीक्षा के दूसरे पेपर की बात करें तो सिविल सर्विसेज एटिट्यूड टेस्ट (CSAT), उम्मीदवार के तर्क और विश्लेषणात्मक क्षमता, रीडिंग कम्प्रिसिंग और निर्णय लेने के कौशल का आकलन करता है।

ये दोनें ही पेपर 200-200 नंबर के होते हैं। प्रत्येक पेपर अनिवार्य और ऑब्जेक्टिव प्रकार का है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेन परीक्षा उम्मीदवार की अकादमिक प्रतिभा, उनकी समझ को व्यक्त करने की क्षमता और बुद्धि की गहराई का परीक्षण करती है।

इसमें नौ पेपर में से दो क्वालीफाइंग पेपर हैं, यही 300-300 नंबर के आते हैं। जबकि बाकी सात 250-250 नंबर के आते हैं।

क्वालीफाइंग पेपर किसी एक भारतीय भाषा और अंग्रेजी भाषा का होगा। अन्य सात में एक निबंध पेपर, चार सामान्य अध्ययन पेपर और दो वैकल्पिक पेपर शामिल हैं।

 प्री और मेन परीक्षाओं को सफलतापूर्वक पास कर लेते हैं उन्हें साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाता है, जहां उनका फिजियोमेट्रिक टेस्ट, असाइनमेंट टेस्ट और साक्षात्कार होता है। जो 275 नंबर के लिए लिया जाता है।

Rahul Kumar