40 प्लस उम्र की महिलाएं पहनें भाग्यश्री जैसी साड़ियां, शादी में मिलेगा स्टनिंग लुक

Summary :

40 प्लस उम्र की महिलाओं के लिए भाग्यश्री की साड़ी बेस्ट चॉइस

शादी में अगर रिसेप्शन पार्टी अटेंड करनी है तो भाग्यश्री की तरह ब्लैक कलर की गोल्डन बेबी पोल्का डॉट साड़ी कैरी की जा सकती है

इस तरह की साड़ी डैज़लिंग लुक देगी, एक्ट्रेस की तरह ईयररिंग्स और मिनिमम ज्वेलरी से लुक कंप्लीट करें

भाग्यश्री का ये लुक स्टनिंग है, एक्ट्रेस ने डार्क ग्रीन कलर की प्लेटेड फैब्रिक वाली साड़ी कैरी की है

उन्होंने अपनी साड़ी को फ्री पल्लू में ड्रेप किया है, मैचिंग नेकलेस के साथ ईयररिंग्स से लुक को कंप्लीट किया है

भाग्यश्री की तरह आप मैचिंग एंब्रॉयडरी की साड़ी भी वेडिंग सीजन की वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं, एक्ट्रेस ने रेड कलर की साड़ी कैरी की है

उन्होंने पर्ल की माला में ग्रीन स्टोन का पेंडेंट कैरी किया है और मैचिंग रिंग, ईयररिंग्स से लुक को कंप्लीट किया है

बनारसी साड़ियां हर उम्र की महिलाओं पर खूब जंचती हैं, वेडिंग सीजन के लिए अगर आप एक ब्राइट कलर ढूंढ रही हैं तो एक्ट्रेस भाग्यश्री की तरह रेड बॉर्डर वाली पर्पल कलर की साड़ी कैरी कर सकती हैं

एक्ट्रेस ने हैवी ज्वेलरी वियर की है, बालों में गजरा लगाए वो बला की खूबसूरत लग रही हैं

बंधेज साड़ी हर मौके पर शानदार लुक देती हैं, फिर चाहे शादी हो या फिर फेस्टिवल, फिलहाल वेडिंग फंक्शन में थोड़ी भारी साड़ियां अच्छी लगती हैं, इसलिए भाग्यश्री के इस लुक से आइडिया लें

एक्ट्रेस ने पिंक कलर की बंधेज साड़ी पहनी है, जिसके बॉर्डर बनारसी एंब्रॉयडरी से तैयार किए गए हैं, फ्री पल्ले में बंधी साड़ी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।