BL Verma on Humayun Kabir Controversial Statement: आम जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष और विधायक हुमायूं कबीर इस वक्त राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने ठीक बकरीद से पहले कुछ ऐसे बयान दिए हैं, जिसके बाद राजनीतिक महकमें में हड़कंप मच गया है। बकरीद से पहले उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय कुर्बानी के मुद्दे पर कभी भी कोई समझौता नहीं करेगा। उनके इस बयान के बाद कई राजनीतिक पार्टियों ने प्रतिक्रिया दी है। इस कड़ी में बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। इसके बाद विवाद शुरू हो गया।
CM Suvendu Adhikari ने किया सचेत (Cow Sacrifice)

बताते चले कि केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने हुमायूं कबीर के बयान पर खुलेआम प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश सरकार या किसी व्यक्ति की इच्छा से नहीं, बल्कि संविधान और कानून के मुताबिक चलता है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि देश के हर नागरिक को कानून का पालन करना होगा और कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।
Humayun Kabir Statement on Bakrid: कुर्बानी को लेकर हुमायूं कबीर का बयान

मीडिया एजेंसी IANS से बात करते हुए हुमायूँ कबीर ने कहा कि जहां एक ओर संविधान का सम्मान किया जाना चाहिए, वहीं दूसरी ओर कुर्बानी की रस्म निश्चित रूप से अदा की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि कुर्बानी के लिए उन जानवरों—जैसे गाय, बकरी और ऊंट का इस्तेमाल किया जाएगा, जिनके लिए यह प्रथा मान्य मानी जाती है। भाजपा सरकार और सुवेंदु अधिकारी को चेतावनी देते हुए उन्होंने आगाह किया कि इन कुर्बानियों में बाधा डालने की किसी भी कोशिश से मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
अन्य मुद्दों पर भी बोले मंत्री
बी.एल. वर्मा ने बंगाल के मदरसों में “वंदे मातरम” का गायन अनिवार्य किए जाने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि हर किसी को यह देशभक्ति गीत गाना चाहिए और किसी को भी इस पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। इस बीच, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की अरशद मदनी की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने टिप्पणी की कि केवल ज़ुबानी तौर पर सम्मान जताने के बजाय, दिल से सम्मान दिखाना ज़रूरी है।


Download Android App
Download iOS App




