Kolkata Hotel Fire: कोलकाता में मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, 6 घायल

Summary :

सुबह के समय लोग सो रहे थे तभी अचानक आग की लपटें उठीं और पूरे होटल में धुंआ भर गया जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है और 6 घायल हो गए है।

कोलकाता में बड़ा हादसा हो गया है जहां सुबह मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर होटल में भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि सुबह के समय लोग सो रहे थे तभी अचानक आग की लपटें उठीं और पूरे होटल में धुंआ भर गया जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है और 6 घायल हो गए है। इस घटना के बाद मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस प्रशासन पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू किया गया और कई प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। प्राथमिक जानकारी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटना सामने आई है।

9 लोगों की मौत, 6 घायल

Mirza Ghalib Street Hotel Fire
Mirza Ghalib Street Hotel Fire

होटल में आग लगने के बाद लपटें और धुआं बाहर निकलने वाले रास्ते के आसपास फैल गई थी। आधी रात के समय आग लगने के कारण होटल में ठहरे कई सो रहे थे और धुएं के कारण कई लोग होटल के अंदर फंस गए। दमकलकर्मियों ने राहत अभियान चलाकर लोगों को बाहर निकाला। जिसमें नौ लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा ह कि यह सभी बांग्लादेशी नागरिक थे, जो इलाज के लिए कोलकाता आए हुए थे।

हादसे से जुड़े सबूतों की जांच

आग लगने के कारणो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि एसी में धमाके होने के कारण आग की लपटें उठी थी। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। न्यू मार्केट थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद रही और हादसे से जुड़े सबूतों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग बांग्लादेश से कोलकाता अपना इलाज करने के लिए आए थे और होटल में ठहरे हुए थे और मिर्जा गालिब स्ट्रीट बजट होटल के लिए जाना जाता है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।