‘आग से खेल रहे हैं BJP और चुनाव आयोग’, केंद्र पर फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा, मालदा कांड में की जांच की मांग

Mamata Banerjee Malda Incident Controversy

Mamata Banerjee Malda Incident Controversy: पश्चिम बंगाल में इस समय मालदा ज़िले में न्यायिक अधिकारियों को घंटों तक घेरने का मामला चर्चा में बना हुआ है। इसपर सुप्रीम कोर्ट ने भी फटकार लगाई है। मुर्शिदाबाद में एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मालदा की घटना को लेकर बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में हालात बिगाड़ने के पीछे एक सुनियोजित साजिश है। उन्होंने कहा कि प्रोटेस्ट करने वाले हमारी पार्टी के नहीं थे। इस घटना की जांच होनी चाहिए।

CM ममता ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

ममता बनर्जी ने कहा, “बीजेपी और चुनाव आयोग आग से खेल रहे हैं। कल मालदा में हुई घटना उनकी गंदी साजिश का सीधा नतीजा है। उन्होंने अनुभवी राज्य सरकारी अधिकारियों और सीनियर पुलिस अधिकारियों को हटा दिया और उनका तबादला कर दिया, जो बंगाल के चप्पे-चप्पे से वाकिफ थे। उनकी जगह उन्होंने केंद्रीय अधिकारियों को दे दी है, जिन्हें हमारे भूगोल, जनसांख्यिकी या ज़मीनी हकीकत की जरा भी समझ नहीं है।” उन्होंने आरोप लगाया कि एक अलग-थलग घटना को पूरे बंगाल की छवि खराब करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

मालदा की घटना के लिए अमित शाह को ठहराया जिम्मेदार

मुख्यमंत्री ममता ने मालदा में हुई घटना के लिए सीधे तौर अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को कमजोर करने और बंगाल की शांति के साथ राजनीति करने के कारण अमित शाह को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। बंगाल इस साजिद को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा।

लोगों से उकसावे में न आने की अपील

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर कानून-व्यवस्था और न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने एजेंसियों के छापों पर भी सवाल उठाए और लोगों से सतर्क रहने को कहा।

Election Commission of India की जिम्मेदारी को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने भी सवाल उठाए। वहीं, ममता बनर्जी ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी उकसावे में न आने की अपील की। यह अपील ऐसे समय में की गई है, जब विधानसभा चुनावों में कुछ ही दिन बाकी हैं और लाखों लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने को लेकर बड़े पैमाने पर अशांति फैली हुई है।

यह भी पढ़ें- बंगाल के मालदा में 7 न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी, कहा- ‘अधिकारियों का मनोबल गिराने की चाल’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।