“बंगाल की आत्मा में गंगा बहती है”…कोलकाता में हुगली तट पर पहुंचे PM मोदी, आज 2 जनसभाओं को करेंगे संबोधित

PM Modi Hooghly River Visit

PM Modi Hooghly River Visit: बंगाल में पहले चरण के मतदान पूरे होने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में हुगली नदी पर अपने दिन की शुरुआत की और नाव चालकों से मुलाकात की। इस दौरान चुनाव के माहौल के बीच पश्चिम बंगाल राज्य के विकास के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि गंगा बंगाल की आत्मा से होकर बहती है। साथ ही हुगली नदी में नाव में सवारी की और नाविकों से भी मुलाकात की है। आज बंगाल में PM मोदी 2 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

बंगाली के लिए गंगा का एक विशेष स्थान

PM मोदी ने कहा कि हर बंगाली के लिए गंगा का एक विशेष स्थान है। जहां गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है। इसका पवित्र जल एक संपूर्ण सभ्यता की भावना को अपने साथ लिए हुए है। कोलकाता में हुगली नदी के किनारे कुछ समय बिताने के बाद कहा कि माँ गंगा के प्रति समय व्यक्त करने का एक अवसर था। मुझे नाविकों से मिलने का भी मौका मिला, जिनका परिश्रमी स्वभाव प्रशंसनीय है, और सुबह की सैर करने वालों से भी मिला।

दो जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे

हुगली पर हमने पश्चिम बंगाल के विकास और महान बंगाली जनता की समृद्धि के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है आज PM मोदी दो जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे और इस दौरान भी TMC सरकार पर भी निशाना साध सकते है। बता दें कि पहले चरण में ही बंपर वोटिंग हुई है औऱ इससे पहले नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल में बदलाव की लहर चल रही है और आज के पहले चरण के मतदान में बंगाल की महिलाओं और युवाओं ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ जिस तरह मोर्चा खोला है,उसे पूरा देश देख रहा है।

बंगाल में ‘पलटानो डोरकर’

कल बंगाल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए PM मोदी ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी टीएमसी ने बंगाल की महिलाओं के अधिकारों का हनन किया है। हर तरफ से बदलाव की आवाज उठ रही है। हर कोई कह रहा है, ‘पलटानो डोरकर’, PM मोदी ने कहा कि बंगाल में बदलाव की लहर दौड़ रही है। दस दिन बाद, जब वोटों की गिनती पूरी हो जाएगी, मुझे पूरा विश्वास है कि हर जगह कमल खिल उठेगा।

ALSO READ: बंगाल में किस पार्टी की लहर? 91.78% बंपर वोटिंग ने बढ़ाई सियासी हलचल, कौन मारेगा बाजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।