Bengal Bumper Voting Update: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनावों में लाखों मतदाताओं ने भारी संख्या में मतदान किया, जिससे यह लोकतंर के लिए एक ऐतिहासिक दिन बन गया है। पश्चिम बंगाल में हिंसक झड़प के बीच पहले चरण का मतदान समाप्त हो गया है। पहले चरण में ही 1947 से अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 91% का आंकड़ा पार कर गया। वहीं तमिलनाडु में लगभग 85% मतदान हुआ। बंपर वोटिंग के बीच दोनों ही TMC और BJP पार्टी जीत का दावा कर रहे है जिससे अब बंगाल में इस लहर से सियासी हलचल मच गया है।
लोकतांत्रिक अध्याय में एक नया मील का पत्थर
दोनों राज्यों में महिलाओं ने पुरुषों से भारी मतदान करके भारत के लोकतांत्रिक अध्याय में एक नया मील का पत्थर स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान में 91.78% बंपर वोटिंग की गई है और तमिलनाडु में ऐतिहासिक 84.69% मतदान हुआ। ये आंकड़े 2011 में दर्ज पिछले रिकॉर्ड को पार कर गए हैं, जब तमिलनाडु में 78.29% और पश्चिम बंगाल में 84.72% मतदान हुआ था।
महिला मतदाताओं ने बढ-चढ़कर हिस्सा लिया
दोनों राज्यों में महिला मतदाताओं ने बढ-चढ़कर हिस्सा लिया है और पुरुषों को पीछे छोड़ दिया। पश्चिम बंगाल में महिलाओं की मतदान दर अभूतपूर्व रूप से 92.69% रही, जबकि पुरुषों की मतदान दर 90.92% थी। इसी तरह, तमिलनाडु में महिलाओं की मतदान दर 85.76% रही, जबकि पुरुषों की भागीदारी 83.57% रही।
तीखी राजनीतिक चर्चा का केंद्र
रिकॉर्ड तोड़ मतदान के बाद यह तीखी राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया, जिसमें सत्तारूढ़ अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक-दूसरे पर तीखे हमले किए। बंपर वोटिंग के बाद बदलाव के संकेत नजर आ रहे है लेकिन जब तक आधिकारिक वोटों की गिनती नहीं हुई तब तक कहना मुश्किल होगा लेकिन इस बार बंपर वोटिंग ने सबको चौंका दिया है।























