पश्चिम बंगाल की हाई प्रोफाइल 6 हॉट सीट, जिस पर रहेगी सबकी नजर, संदेशखाली मुद्दा ढहाएगा TMC का किला

Summary :

West Bengal Top Hot Seats: पश्चिम बंगाल में दो चरण में मतदान संपन्न हो गए है और बंपर वोटिंग प्रतिशत ने लोकतंत्र के अध्याय में एक नया मील का पत्थर साबित कर दिया है। दोनों चरण की वोटिंग में 90 प्रतिशत के पार मतदान हुआ है जिसमें महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही है। बंगाल की राजनीति में TMC सरकार ने चौथी बार जीत का दावा किया है वहीं BJP सरकार में PM मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने भी जीत का दावा ठोक दिया है लेकिन आज मतगणना के दिन शाम तक सभी आंकड़े सामने आ जाएंगे और बंगाल…

West Bengal Top Hot Seats: पश्चिम बंगाल में दो चरण में मतदान संपन्न हो गए है और बंपर वोटिंग प्रतिशत ने लोकतंत्र के अध्याय में एक नया मील का पत्थर साबित कर दिया है। दोनों चरण की वोटिंग में 90 प्रतिशत के पार मतदान हुआ है जिसमें महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही है। बंगाल की राजनीति में TMC सरकार ने चौथी बार जीत का दावा किया है वहीं BJP सरकार में PM मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने भी जीत का दावा ठोक दिया है

लेकिन आज मतगणना के दिन शाम तक सभी आंकड़े सामने आ जाएंगे और बंगाल में किसकी सरकार बनेगी यह भी साफ हो जाएगा। इससे पहले विस्तार से जानते है बंगाल की 5 बड़ी हॉटसीट जिसपर सभी की नजरें टिकी हुई है।

West Bengal Top Hot Seats: भबानीपुर हॉटसीट

West Bengal Top Hot Seats
West Bengal Top Hot Seats (Source: Social Media)

पश्चिम बंगाल के कोलकाता जिले का सबसे महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र भबानीपुर पर सबकी नजरें टिकी हुई है क्योंकि यहां से TMC से CM ममता बनर्जी चुनाव लड़ी है और BJP से चर्चित चेहरा सुवेंदु अधिकारी चुनावी रण में उतरे है। बता दें कि CM ममता बनर्जी ने पिछले चुनाव में नंदीग्राम से चुनाव लड़ा था लेकिन BJP से उम्मीदवार रहे सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें हरा दिया था। 2026 के चुनाव में CM ममता ने भबानीपुर से चुनाव लड़ने का फैसला किया लेकिन इस बार भी सुवेंदु अधिकारी को इसी सीट से चुनावी रण में उतारा गया है।

1. नंदीग्राम (Nandigram)हाई-प्रोफाइल सीट

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले में हाई-प्रोफाइल सीट जहां से BJP ने सुवेंदु अधिकारी को चुनाव लड़ने के लिए उतारा है। वहीं TMC ने भी बड़ा खेला करते हुए नंदीग्राम सीट से सुवेंदु अधिकारी के करीबी पबित्र कर को इस कड़े मुकाबले के लिए टिकट दिया है। इस दौरान मतगणना के दिन इस सीट की चर्चा भी सबसे ज्यादा हो रही है। वर्ष 2021 में सुवेंदु अधिकारी ने इस सीट से CM ममता को लगभग 1,956 वोटों के अंतर से हरा दिया था।

2. पानीहाटी (Panihati) टॉप हॉटसीट

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की पानीहाटी विधानसभा सीट 2026 के चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण सीट है क्योंकि यहां से BJP ने आरजी कर मामले की पीड़िता की मां, रत्ना देबनाथ को चुनाव लड़ने के लिए उतारा है और पीड़िता की मां के पैर छू कर PM मोदी ने आशीवार्द भी लिया है जिससे इस सीट पर सबसे नजरें टिकी रहेगी। वहीं TMC ने तीर्थंकर घोष को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है जिनपर खुद 3 आपराधिक मामले दर्ज है।

3. संदेशखाली (Sandeshkhali) का चर्चित मुद्दा

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की एक अनुसूचित जनजाति आरक्षित विधानसभा सीट संदेशखाली है और यह क्षेत्र वर्ष 2024 में सबसे ज्यादा चर्चा में था जब TMC नेता शेख शाहजहां पर महिला यौन शोषण और जमीन हड़पने समेत कई मामलों के कारण यह एक राजनीतिक मुद्दा बन गया था। इस सीट पर TMC का वर्ष 2016 से कब्जा है लेकिन इस बार यहां से BJP ने सनत सरदार को उम्मीदवार बनाया है और TMC ने झरना सरकार को चुनावी रण में उतारा है।

4. मुर्शिदाबाद (Murshidabad) सबसे बड़ी हॉटसीट

पश्चिम बंगाल की मुर्शिदाबाद सीट सबसे बड़ी हॉटसीट में से एक है जहां वर्ष 2025 में वक्फ संशोधन के दौरान भारी बवाल देखने को मिला था जिसमें जगह जगह तोड़फोड़, आगजनी और जूलूस निकाला गया था और 400 से अधिक हिंदू परिवार विस्थापन के लिए मजबूर हो गए थे। इस सीट से 2021 में बीजेपी के गौरी शंकर घोष ने जीत दर्ज की थी और 2026 के चुनाव में इस सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। TMC ने शौनी सिंघा रॉय को चुनावी रण में उतारा है और BJP से गौरी शंकर घोष ने चुनाव लड़ा है।

5. जादवपुर (Jadavpur) लेफ्ट के गढ़ में TMC की सेंध

बंगाल की सबसे चर्चित सीट जादवपुर की चर्चा भी तेज है क्योंकि यह लंबे समत तक लेफ्ट का गढ़ रही है और 1967 से 2006 तक इस सीट पर लेफ्ट ने जीत का परचम लहराया था।  लेकिन वर्ष 2011 में TMC ने लेफ्ट के गढ़ में सेंध लगा दी थी और जीत हासिल की थी फिर वर्ष 2021 में कैंडिडेट देबब्रत मजूमदार ने लेफ्ट और कांग्रेस का सूपड़ा कर दिया था। इस बार चुनावी रण में TMC ने एक बार फिर देबब्रत मजूमदार को टिकट दिया है और सीपीएम ने बिकाश रंजन भट्टाचार्य को चुनावी रण में उतारा है।

ALSO READ: पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर दोबारा मतदान शुरू, EVM से छेड़छाड़ का लगा था आरोप

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।